कपास बिक्री (सौजन्यः सोशल मीडिया)
CCI Cotton Procurement Wardha: वर्धा जिले में सीसीआई केंद्र व निजी तौर पर व्यापारियों द्वारा कपास (सफेद सोने) की खरीदी शुरू हैं। अब तक 8 बाजार समिती अंतर्गत सीसीआई के 13 खरीदी केंद्र व निजी तौर पर करीब 1 लाख 22 हजार 342 किसानों ने 18 लाख 62 हजार 315.79 क्विंटल कपास बेचा है। जिले में कपास का मूल्य 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आगे नहीं बढता दिखाई दे रहा है।
इस बार गत वर्ष की तुलना में कपास का उत्पादन कम बताया गया। अच्छा मूल्य मिलेगा इस उम्मीद से किसानों ने घर में ही कपास रखा था। बोंड इल्ली व मौसम की मार के कारण कपास के उत्पादन में कमी आयी है। कुछ ठिकानों पर स्थिति यह हैं कि लागत खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है। परिणामवश जिले के किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे है।
जिले में 27 फरवरी को सीसीआई ने खरीदी बंद कर दी थी। परंतु किसानों की बढती मांग को ध्यान में रखते हुए पुन: खरीदी की अवधि 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जिन किसानों ने अपना पंजीयन कर रखा था, उनके कपास की खरीदी प्रक्रिया फिर एक बार 4 मार्च से से शुरु कर दी है। कुछ दिनों से खरीदी केंद्र पर किसान कपास बेचने ला रहे है।
परंतु उन्हें उम्मीद के अनुसार मूल्य नहीं मिल रहा है। वर्तमान में 7 हजार 500 से 8 हजार 200 रुपये क्विंटल के भाव से कपास की बिक्री हो रही है। सीसीआई ने पहले किसानों का पंजीयन किया। परंतु तकनीकि समस्या के कारण खरीदी प्रक्रिया कछुआ गति से चल रही है। परिणामवश मजबूरन किसान व्यापारियों को भी कपास बेच रहे हैं।
जिले में सीसीआई के 13 खरीदी केंद्र बताये गए हैं। जहां अब तक 28 हजार 172 किसानों ने 5 लाख 28 हजार 918.56 क्विंटल कपास बेचा है। जबकि इसकी तुलना में कृषि उत्पन्न बाजार समिती अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों के पास 94 हजार 170 किसानों ने 13 लाख 34 हजार 597.56 क्विंटल कपास बेचा है। सीसीआई ने कपास खरीदी की प्रक्रिया को गति देने की मांग किसान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – खेती के साथ ‘रेशमी’ मुनाफा! गोंदिया में दोगुनी हुई शहतूत की खेती, जानें कैसे बदल रही जिले की तस्वीर
| खरीदी केंद्र | किसान | कपास (क्विं.) |
|---|---|---|
| हिंगनघाट | 34,521 | 647,373.00 |
| वर्धा | 16,893 | 222,171.55 |
| आर्वी | 10,131 | 240,468.32 |
| पुलगांव | 26,317 | 310,757.85 |
| समुद्रपुर | 15,998 | 219,362.93 |
| सिंदी-रेलवे | 13,436 | 175,955.00 |
| आष्टी-शहीद | 5,046 | 47,427.14 |
| कारंजा-घाटंजी | — | 47,427.14 |
| कुल | 1,22,342 | 1,863,515.79 |