Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में 30 जून से खुलेंगे स्कूल, छात्रों को पहले ही दिन मिलेंगी नई किताबें और नया यूनीफॉर्म

School Reopening: 30 जून से वर्धा जिले के 1454 स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। प्रवेशोत्सव के तहत विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा तथा छात्रों को पाठ्यपुस्तकें और यूनीफॉर्म दी जाएगी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jun 25, 2026 | 03:09 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

New Academic Session Starts In Wardha Schools : वर्धा जिले में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ मंगलवार, 30 जून से होने जा रहा है। जिले के 1454 स्कूलों और महाविद्यालयों में पहली घंटी बजेगी। इसके साथ ही प्रवेशोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। लंबे अवकाश के बाद एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शालाओं में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रवेशोत्सव की तैयारियां जिला परिषद के शिक्षा विभाग द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

पहले दिन विद्यार्थियों को मिलेगी यूनीफॉर्म और पाठ्यपुस्तकों

पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर सहित जिले के सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी विभिन्न स्कूलों में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करेंगे। स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों और गणवेश का वितरण किया जाएगा। वहीं, गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यार्थी भी नए उत्साह के साथ स्कूल लौटने को तैयार हैं।

कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी, अनुदानित तथा गैर-अनुदानित स्कूलों और महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में शैक्षणिक सामग्री की खरीदारी भी बड़े पैमाने पर हुई है। पहले दिन स्कूलों में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

हिमांशु राय लिगेसी अवार्ड 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा, चिकित्सा और संगीत क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित

नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी

भंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना

नागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र

88,512 विद्यार्थियों को मिलेंगी पाठ्यपुस्तकें

शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा। वर्धा जिले की सरकारी तथा निजी अनुदानित 950 स्कूलों में कक्षा 1 से 8 वीं तक के कुल 88 हजार 512 विद्यार्थियों को 4 लाख 63 हजार 135 पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। शिक्षा विभाग के अनुसार सभी पुस्तकें स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक पहुंचा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी

वर्धा जिले में तहसीलवार स्कूलों की संख्या

क्रमांक  तहसील का नाम स्कूलों की संख्या
1 आष्टी 90
2 कारंजा 120
3 समुद्रपुर 200
4 सेलू 154
5 देवली 168
6 हिंगनघाट 220
7 वर्धा 293
8 आर्वी 209
कुल – 1454

41,340 विद्यार्थियों को मिलेगी यूनीफॉर्म

पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ जिला परिषद एवं नगर परिषद के अंतर्गत संचालित स्कूलों के 41,340 विद्यार्थियों को पहले दिन शालेय गणवेश भी वितरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को गणवेश के साथ जूते और मोजे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 470 रुपये के हिसाब से प्रथम चरण की निधि प्राप्त हो चुकी है।

इसमें एक गणवेश के लिए 300 रुपये तथा जूते और मोजों के लिए 170 रुपये निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, इतनी राशि में अच्छी गुणवत्ता का गणवेश, जूते और मोजे उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं, इसे लेकर कुछ अभिभावकों और नागरिकों द्वारा सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

Wardha school reopening new academic session free books uniform 30 june

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 03:08 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Pankaj Bhoyar
  • School News
  • Wardha News
  • Welcome Back to School

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.