वर्धा जिले में 5 दिनों से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़े 10 फिसदी तक महंगे, खरीदारी तेज
Winter Clothes Price Hike: कर्नाटक के एक स्वेटर विक्रेता ने बताया कि इस बार शुरुआत से ही ग्राहकों की भीड़ अच्छी है और पिछले वर्ष की तुलना में गर्म कपड़ों के दाम लगभग 10 प्रतिशत बढ़े हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्धा जिले में 5 दिनों से बढ़ी ठंड (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Weather Update: वर्धा जिले में पिछले पाँच दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए नागरिक बड़ी संख्या में बाजारों का रुख कर रहे हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँच गया है। ठंड शुरू होते ही हर साल की तरह इस बार भी बाहरी राज्यों से स्वेटर विक्रेता शहर की बाजारपेठ में पहुँच चुके हैं।
स्वेटर विक्रेताओं के अनुसार, इस वर्ष गर्म कपड़ों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर ठंड के दिनों में स्वेटर विक्रेता अपने परिवार के साथ करीब तीन महीने शहर में ठहरते हैं और बड़े पैमाने पर ऊनी कपड़ों की बिक्री करते हैं।
गर्म कपड़ों की मांग में विशेष वृद्धि
इस वर्ष खासकर युवाओं के लिए आकर्षक और फैंशनेबल स्वेटरों की विशेष मांग बनी हुई है। छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कई प्रकार के ऊनी वस्त्र बाजार में उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लिए पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। बाजार में पुरुषों और महिलाओं के स्वेटर, मफलर, स्कार्फ, जैकेट, कानपट्टी, दस्ताने और टोपियों की खरीदारी तेज़ी से हो रही है।दीपावली के बाद बढ़ती ठंड के कारण शहर की बाजारपेठ में गर्म कपड़ों की मांग में विशेष वृद्धि देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: जलसंकट से निपटने के लिए 36.43 करोड़ की योजनाएं, 92 कुओं का अधिग्रहण और 268 गांवों में मरम्मत कार्य शुरू
Wardha: गर्मी की छुट्टियों में ST की आय में गिरावट, सैकड़ों स्कूल बसों की फेरिया हुई ठप
Wardha MLC Election: में अग्रवाल सहित एड. कोठारी ने वापस लिया नामांकन, लखानी की जीत की राह अब साफ
वर्धा में गर्मी की छुट्टियों का असर, 715 स्कूल बस फेरियां बंद होने से ST की आय घटी
ये भी पढ़े: IAS तुकाराम मुंडे की कार्रवाई: यवतमाल ZP के 21 फर्जी दिव्यांग कर्मचारी सस्पेंड, ‘साहब’ भी पहुंचे HC
वर्तमान में गर्म कपड़ों की कीमतें (Price Range)
गर्म कपड़ों की कीमतों में लगभग 10% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान बाजार मूल्य इस प्रकार हैं–
- बच्चों के स्वेटर: ₹300-₹400
- बच्चों के जैकेट: ₹400-₹600
- वयस्कों के स्वेटर: ₹400-₹700
- वयस्कों के जैकेट: ₹500-₹1300
- टोपी: ₹60-₹120
- मफलर: ₹70-₹120
- शॉल: ₹200-₹250
- कानपट्टी: ₹50-₹100
- स्कार्फ: ₹100-₹120
- दस्ताने: ₹70-₹100
