वर्धा: दादी की आंखों के सामने खेलते-खेलते कुएं में गिरा 3 वर्षीय बालक, दर्दनाक मौत से गांव में पसरा मातम

Wardha Child Dies: वर्धा के आगरगांव में खेलते समय 3 वर्षीय सर्वेश धोपटे कुएं में गिर गया। तलाश के दौरान उसका शव कुएं में बरामद हुआ। इस घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई।
Child Dies After Falling Into Well
कुएं में गिरने से बच्चे की मौत(सोर्स: AI)
Updated on

Wardha Child Dies After Falling Into Well: खेलते खेलते कुएं में गिरकर तीन वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के आगरगांव में सामने आते ही खलबली मच गई। मृत बालक का नाम सर्वेश राहुल धोपटे (3) बताया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वेश के पिता राहुल धोपटे (43) मजदूरी का काम करते हैं।

कैसे हुआ यह दुख़द हादसा?

12 अगस्त को सर्वेश के पिता राहुल धोपटे अपने काम के लिए घर से बाहर गए थे। उनकी पत्नी कोमल धोपटे भी सर्वेश को उसकी दादी त्रिवेणी धोपटे के पास छोड़कर खेत में काम करने चली गईं। दादी सर्वेश को लेकर आंगनवाड़ी गई थीं। वहां से वापस घर लौटने के बाद सर्वेश कुछ समय तक घर के आसपास खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह नजरों से ओझल हो गया।

काफी देर तक बालक दिखाई नहीं देने पर दादी को चिंता हुई और उन्होंने आसपास उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने घर के आसपास और परिसर में सर्वेश को ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही पिता राहुल धोपटे भी तत्काल घर पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों के साथ ही संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। इसी दौरान गांव के एक कुएं में भी तलाश शुरू की गई, जहां आगे चलकर बालक का शव बरामद हुआ।

Child Dies After Falling Into Well
सड़क नहीं खेत बना रास्ता; गडचिरोली के गांव में सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध, कीचड़ में ग्रामीणों ने की रोपाई

आखिर यहां मिला मासूम

काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने आसपास के क्षेत्र में मौजूद कुओं की भी जांच शुरू की। इसी दौरान परिसर में अरुण होले के मकान के पास स्थित कुएं में सर्वेश की तलाश की गई। खोजबीन के दौरान कुएं से तीन वर्षीय सर्वेश का शव बरामद हुआ। मासूम का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इस दर्दनाक घटना से आगरगांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com