-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Pulgaon Completes 100 Percent House Listing Wardha Census In 15 Days Maharashtra
वर्धा के पुलगांव ने रचा इतिहास, 15 दिन में 100% गृहगणना; महाराष्ट्र में बनाया रिकॉर्ड
- Written By: रूपम सिंह
Wardha Pulgaon Municipal Council: वर्धा जिले की पुलगांव नगर परिषद ने मात्र 15 दिनों में गृहगणना का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर महाराष्ट्र की पहली नगर परिषद बनने का गौरव हासिल किया।

जनगणना 2026, वर्धा जिला,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Census House Listing : जनगणना के प्रथम चरण में राज्य में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत गृहगणना का कार्य जारी है। वर्धा जिले की पुलगांव नगर परिषद ने नगर परिषद क्षेत्र में गृहगणना का कार्य 31 मई को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। केवल 15 दिनों में गृहगणना का कार्य पूरा करने वाली पुलगांव राज्य की पहली नगर परिषद बन गई है।
जिलाधिकारी वान्मथी सी। के नेतृत्व तथा निवासी उपजिलाधिकारी संजीव जाधवर के मार्गदर्शन में पुलगांव नगर परिषद के मुख्याधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी विजयकुमार लालूराम आश्रमा ने पिछले तीन महीनों से जनगणना का उत्कृष्ट नियोजन किया था। इसके अंतर्गत शहर का विभाजन कर ब्लॉक एचएलबी तैयार करना, आवश्यक मानवबल का चयन करना, उन्हें प्रशिक्षण देना, जनगणना के संबंध में जनजागृति करना, वरिष्ठ कार्यालय के साथ समय-समय पर संपर्क कर समस्याओं का समाधान करना आदि विभिन्न प्रकार की योजना एवं तैयारी की गई थी।
पुलगांव शहर में जनगणना के लिए शहर को कुल 41 ब्लॉक एचएलबी में विभाजित किया गया था। इसके लिए 41 प्रगणक तथा 4 आरक्षित प्रगणक, कुल 45 प्रगणक तथा उनके पर्यवेक्षण हेतु 8 पर्यवेक्षक और 2 मास्टर ट्रेनर सहित कुल 55 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। इस दौरान शहर के लगभग 9 हजार 500 घरों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया। इसके लिए जनगणना विभाग के मुकेश गोंडाने का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ तथा नगर परिषद के चैतन्य कन्नाके, सचिन करवाडे और संचित डाखोरे ने भी सहयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Navabharat Nishanebaaz: नाम बदलने का चल पड़ा दौर, कर्तव्य पथ से सेवातीर्थ की ओर
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
यह भी पढ़ें:-वालूज MIDC के लिए 290 करोड़ की नई वाटर पाइपलाइन को मंजूरी, 14 गांवों और उद्योगों को मिलेगा दोगुना पानी
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जनगणना का सूक्ष्म नियोजन करने, समय-समय पर समीक्षा लेने तथा नियुक्त सभी कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के कारण गृहगणना का कार्य निर्धारित समय से 15 दिन पूर्व ही पूर्ण करना संभव हुआ, ऐसा मुख्याधिकारी तथा चार्ज अधिकारी विजयकुमार लालूराम आश्रमा ने बताया।
पुलगांव नगर परिषद का कार्य अन्य नप के लिए प्रेरणादायी
पुलगांव नगर परिषद ने गृहगणना का कार्य अत्यंत उत्कृष्ट ढंग से पूर्ण किया है। बहुत कम समय में निर्धारित अवधि से 15 दिन पहले ही गृहगणना पूर्ण कर ली गई। जिले की अन्य नगर परिषदों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणना का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है, जनगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से जिले में उत्कृष्ट कार्य होगा।
– वान्मथी सी जिलाधिकारी
Pulgaon completes 100 percent house listing wardha census in 15 days maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM












