वर्धा: ब्राउन शुगर लेकर पुलगांव पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जाल बिछा 57,200 रुपये का किया माल बरामद

Wardha Brown Sugar Smuggling: पुलगांव पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.56 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल समेत 57,200 रुपये का माल जब्त किया गया।
Wardha Brown Sugar Smuggling
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Brown Sugar Smuggling In Pulgaon: वर्धा जिले के पुलगांव शहर में बिक्री के लिए ब्राउन शुगर (हेरोइन) लाने के आरोप में पुलगांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.56 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन सहित कुल 57 हजार 200 रुपये का माल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रथम धनराज चटपकर (23), निवासी इंदिरानगर, पुलगांव और जावेद अहमद मुख्तार अहमद (43), निवासी गुंजखेड़ा, तहसील देवली के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी ब्राउन शुगर लेकर पुलगांव शहर में आने वाले हैं।

सूचना मिलते ही अपराध जांच दल ने इलाके में जाल बिछाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद 6.56 ग्राम ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 37 हजार 200 रुपये है। इसके अलावा प्रथम चटपकर के पास से एक मोबाइल फोन और जावेद अहमद के पास से भी एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इस तरह ब्राउन शुगर और मोबाइल समेत जब्त किए गए माल की कुल कीमत 57 हजार 200 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने ब्राउन शुगर कहां से खरीदी थी और इसे पुलगांव में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही, इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Wardha Brown Sugar Smuggling
गोंदिया जिले में 17,726 लाभार्थी रडार पर, राशन के फर्जी लाभार्थियों की तलाश के लिए मिशन सुधार अभियान

कार्रवाई में पुलिस की टीम

इस कार्रवाई को पुलगांव पुलिस के अपराध जांच दल ने अंजाम दिया। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक शहाजी घोडके के साथ पुलिसकर्मी संदीप बोरबन, सोमेश गंथाडे, अजय अनंतवार, नकुल शेंडे, अमोल आडे और प्रवीण राठोड शामिल रहे। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक मदनकर कर रहे हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाले स्रोत और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com