ब्लिंकिट डिलेवरी से बैचलर मार्ग जाम, नो पार्किंग में खड़े वाहन, नागरिक त्रस्त; नगर पालिका सख्त
Wardha Blinkit Delivery: वर्धा के बैचलर मार्ग पर ब्लिंकिट व्यवसाय के कारण अवैध पार्किंग से नागरिक परेशान हैं। नपा ने पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Parking Issue: वर्धा शहर के बैचलर मार्ग पर शीतल मंगल कार्यालय में चल रहे ब्लिंकिट व्यवसाय के कारण परिसर में गंभीर समस्या पैदा हो रही है। यहां कार्यरत डिलेवरी कर्मचारियों के वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े किये जाते हैं।
इससे क्षेत्र के नागरिकों को त्रासदी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस विभाग को एक पत्र जारी करते हुए संबंधित व्यवसाय से जुड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की सूचना की है।
ज्ञात हो कि क्षेत्र के नागरिकों ने नगर पालिका व पुलिस विभाग में लिखित शिकायत दी थी, इसमें कहा गया इस व्यवसाप से जुड़े डिलेवरी बॉय के वाहन मार्ग के फुटपाथ पर खड़े रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मोटर वाहन कर्मचारियों हड़ताल खत्म, लंबित मांगों पर आश्वासन के बाद लिया फैंसला
नागपुर HC के कड़े संकेत: शंकर नगर में अवैध फूड जॉइंट्स पर कसा शिकंजा; कहा-अवैध हुआ तो कोई निर्माण नहीं बचेगा
तलोजा जेल दागदार, कांस्टेबल ही निकला ड्रग तस्कर, पैंट की जेब में चरस-नशीली गोलियां छिपाकर घुसते गिरफ्तार
अकोला में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, शहर में सड़कों के किनारे होंगे पौधारोपण
इससे मार्ग सिकुड़ गया है। मध्यरात्रि तक वाहनों की आवाज से शांति भंग हो रही है। इस संबंध में नगर रचना विभाग ने भी नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके संबंधित ने किसी प्रकार की उपाययोजना नहीं की। अंततः संतप्त नागरिकों ने पुलिस थाने में दस्तक दी। नप से भी सख्त कार्रवाई की मांग कर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर परिषद ने पुलिस को भेजा पत्र
स्थिति को ध्यान में रखते हुए नए ने 5 फरवरी को एक पत्र वर्षा पुलिस के नाम जारी किया। इसमें शीतल मंगल कार्यालय से सटे नगर पालिका की फुटपाथ पर वाहन खड़े रखे जाते है। उक्त जगह नो पार्किंग जोन है।
यह भी पढ़ें:-वर्धा में दिल दहला देने वाला फैसला: पिता बना हत्यारा, बेटे की हत्या पर उम्रकैद
सुरक्षा की दृष्टि से यहां खड़े होने वाले वाहनों पर जरूरी कार्रवाई कारें, ऐसा कहा गया, अब पुलिस क्या एक्शन लेती है। इस ओर क्षेत्र के लोगों की निगाहे टिकी हुई है। इस पत्र की एक प्रति यातायात पुलिस व जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर को भी भेजी गई है
