

Wardha BJP: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों की पत्रकार परिषद के बाद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर खड़ा किया गया कथित 'फेक नैरेटिव' उजागर हो गया है।
उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने के बजाय उपलब्ध व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं पर विश्वास कायम रखना आवश्यक है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में डॉ. भोयर ने चुनाव आयोग, एसआईआर प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर भाजपा की भूमिका स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर सहित चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हो रही है। उनमें किसी प्रकार के मतभेद नहीं है।
इसके बावजूद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जानबूझकर संदेह निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसा उन्होंने कहा। डॉ. भोयर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संविधान की पुस्तक हाथ में लेकर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उपस्थित कर रहे हैं। संविधान द्वारा न निर्मित संस्थाओं के संबंध में जनता के मन में अविश्वास निर्माण करना लोकतांत्रिक र व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का संदेह होने पर उसे उपलब्ध संवैधानिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सचिव के पास भेजे गए पत्र को लेकर भी गलत अर्थ निकाला गया। उनके अनुसार यह पत्र किसी नीतिगत अथवा धोरणात्मक विषय से संबंधित न होकर डेप्युटेशन नियुक्ति से संबंधित था।
पत्र के अर्थ को लेकर आयोग मतभेद होने का आभास निर्माण करने का प्रयास किया गया। ईवीएम के संदर्भ में निरंतर आरोप किया जाता है। सर्वोच्च न्यायालय ने ईवीएम के संदर्भ में भूमिका स्पष्ट कर ईवीएम को हैक करने का आवाहन दिया। मात्र सिद्ध करने के लिए कोई आगे नहीं आया। अब उन्होंने ईवीएम को छोड़कर चुनाव आयोग को लक्ष्य किया है।
जिले में एसआयआर प्रक्रिया शुरू है। सभी राजनीतिक दलों को बीएलए-1 आणि बीएलए-2 नियुक्त करने का अवसर है। मात्र विपक्षी इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो रहा है। पत्रकार परिषद को पूर्व सांसद रामदास तडस, सुरेश वाघमारे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गफाट, भाजपा शहर अध्यक्ष निलेश किटे, नप उपाध्यक्ष प्रदीपसिंग ठाकुर, गिरीष कांबले, जिला मुख्यालय प्रभारी श्रीधर देशमुख आदि उपस्थित थे।