आर्थिक संकट से जूझता कॉलेज, 63 माह से वेतन नहीं, वर्धा इंजीनियरिंग कॉलेज में कर्मचारियों का धरना

Wardha Salary Arrears: वर्धा के बापूरावजी देशमुख अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 63 माह से वेतन लंबित। कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के सामने धरना दिया।
College grapples with financial crisis, no salaries for 63 months, staff at Wardha Engineering College stage protest
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha Staff Protest: वर्धा बापूरावजी देशमुख अभियांत्रिकी महाविद्यालय के कर्मचारियों का 63 माह का वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन धरना आंदोलन किया, पिछले कुछ समय से महाविद्यालय का वित्तीय संकट गहरा गया है और बकाया वेतन का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, स्व. बापूरावजी देशमुख सुतगिरणी ने कर्ज के बोझ के चलते जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने जब्त की। इसके बाद से महाविद्यालय पर 70 करोड़ का बकाया होने की जानकारी भी सामने आई है। इस संकट के बीच, अभियांत्रिकी महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन 63 माह से लंबित है, जिससे वे बेहद परेशान हैं।

13 को धरना देने का निर्णय

कर्मचारियों ने महाविद्यालय प्रबंधन से अपनी मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है। स्थानीय न्यायालय ने भी वेतन भुगतान को लेकर प्रबंधन को निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद प्रबंधन ने वेतन का भुगतान नहीं किया।

12 फरवरी तक वेतन देने का वादा करने के बावजूद, महाविद्यालय द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण कर्मचारियों ने 13 फरवरी को धरना देने का निर्णय लिया।

कर्मचारियों का कहना है कि यदि वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो वे काम करना बंद कर देंगे। इस मुद्दे पर प्रबंधन का कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है, और कर्मचारियों का विरोध आंदोलन की दिशा में बढ़ता जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com