पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर (सौजन्य-नवभारत)
Wardha District Committee Meeting News: वर्धा के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए खेत की पगडंडी मार्ग अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों का मजबूतीकरण, अतिक्रमण हटाकर सड़कों को मार्ग के लिए खुला करने हेतु सरकार ने मुख्यमंत्री बलीराजा खेत पगडंडी सड़क योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जिले में सभी खेत पगडंडी मार्गो का कार्य विविध चरणों में लिया जाएगा, इसके लिए नियोजन तैयार करने के निर्देश पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक, समिति के अध्यक्ष पालकमंत्री डॉ. भोयर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी वान्मथी सी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त जिला अधिकारी श्रीपती मोरे, जिला ग्रामीण विकास योजना के प्रकल्प संचालक वैशाली रसाल, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अमोल भोसले, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले, जिला नियोजन अधिकारी अनिरुद्ध राजुरवार, जिप निर्माणकार्य विभाग कार्यकारी अभियंता शुभम गुंडतवार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यकारी अभियंता रेहान खान आदि उपस्थित थे।
खेत पगडंडी सड़कों को गति देने के लिए पूरी तरह से यांत्रिक साधनों के माध्यम से इस योजना के तहत कार्य किए जाएंगे। के ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न प्रणाली के द्वारा यह कार्य किए जाएंगे। कार्य के लिए 25 किलोमीटर के क्षेत्र का क्लस्टर तैयार कर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।इस योजनामें तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी सरल की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों किसानों के लिए यह योजना अत्यधिक राहत देने वाली योजना है, और जिले में अधिक से अधिक काम इस योजना के माध्यम से होने चाहिए, ऐसे निर्देश पालकमंत्री ने अधिकारियों को दिए।
यह भी पढ़ें:- बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
योजना की उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत, राजस्व यंत्रणा, वर्धा पुलिस विभाग की जिम्मेदारी तय की है। जिला स्तरीय समितियों के साथ विधानसभा क्षेत्र आधारित समितियां भी बनाई गई हैं और उनकी भी जिम्मेदारी तय की गई है। इन समितियों को पगडंडी मार्गों की सूची बनाकर अपने क्षेत्र में सभी पांदन मार्गों को जल्द से जल्द मजबूत करने के प्रयास करने की निर्देश पालकमंत्री डॉ. भौयर ने इस बैठक दिए
विभिन्न योजनाओं के संयोजन से पगडंडी सड़कों के लिए निधि जुटाने की व्यवस्था योजना में की गई है। इसके लिए प्रयास करके संबंधित प्रणाली को अधिक से अधिक कार्य करने की योजना बनानी चाहिए। पगडंडी मार्गों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के अधिकार तहसीलदारों को दिए गए हैं, यदि ऐसे अतिक्रमण हो तो शासन निर्णय के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे निर्देश पालकमंत्री ने दिए।