कपास खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, विधायक सावरकर की पहल पर सीएम फडणवीस ने केंद्र को लिखा पत्र
Akola News: विधायक रणधीर सावरकर की मांग पर मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखकर कपास खरीद की समय सीमा अप्रैल तक बढ़ाने का आग्रह किया है, जिससे 35 लाख कपास उत्पादक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- Written By: रूपम सिंह
कपास (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Cotton Farmers Maharashtra News: अकोला जिले सहित राज्य के 24 जिलों के लगभग 35 लाख कपास उत्पादक किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए विधायक रणधीर सावरकर ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गहरी समझ रखने वाले – सावरकर ने कपास खरीद योजना की अंतिम तिथि अप्रैल 2026 तक बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कपास निकलने का मौसम अप्रैल-मई तक चलता है और यदि सीसीआई की खरीद प्रक्रिया फरवरी के अंत में बंद हो गई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विधायक रणधीर सावरकर की मांग को तुरंत संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय वत्र मंत्री गिरीराज सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि यदि सीसीआई की खरीद प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 को बंद हो गई तो खुले बाजार में कपास के भाव गिर जाएंगे और किसानों को भारी नुकसान होगा। मुख्यमंत्री ने किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से अप्रैल 2026 तक कपास खरीद योजना जारी रखने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
कंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
अकोला में गोमाता राज्यमाता संवाद यात्रा बैठक, गोसेवा को मजबूत बनाने पर मंथन
अकोला में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
तिरोड़ा में रबी धान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग तेज, सरकारी केंद्र और मंडी भाव में 500 रुपये का बड़ा अंतर
यह भी पढ़ें:-वर्धा में पगडंडी योजना को मिलेगी रफ्तार, समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले, मंत्री पंकज भोयर के सख्त निर्देश
किसानों की उम्मीदें और सरकार की संवेदनशीलता
सांसद अनूप धोत्रे के माध्यम से भी इस मुद्दे को केंद्र सरकार तक पहुंचाया गया, सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। अनेक किसानों ने विधायक रणधीर सावरकर की संवेदनशीलता, समय पर उठाए गए कदमों और किसानों के प्रति उनकी तड़प की सराहना की है। सरकार ने उनके नेतृत्व को मान्यता देते हुए उन्हें विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।
