भारत फायनांस कंपनी के 5 एजेंटों ने लगाया ₹20 लाख का चूना, ग्राहकों से वसूली कर डकार ली रकम; FIR दर्ज
Bharat Finance Arvi Fraud Case: वर्धा जिले के आर्वी में भारत फायनांस कंपनी के साथ ₹20.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। 5 वसूली एजेंटों ने 145 ग्राहकों के पैसे हड़पे।
- Written By: प्रिया जैस
भारत फायनांस फ्रॉड (सौजन्य-AI generated image)
Wardha Crime News: वर्धा में लोन के रूप में दिए गये राशि का पैसा वसूलने वाले एजंटों ने फायनांस कंपनी को 20 लाख से अधिक की राशि से चुना लगाया। आरोपियों ने खातेदारों से राशि वसुली परंतु फायनांस कंपनी में जमा नहीं करने की बात जांच में सामने आयी। कंपनी की शिकायत पांच पर माला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार आर्वी के भारत फायनांस कंपनी के शाखा प्रबंधक इरफान खान बशीर खान ने इस संदर्भ में आर्वी थाने में शिकायत दर्ज की है। जिसमें कहां गया है की, वह 16 सितंबर 2023 से 13 अप्रैल 2025 तक प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। कंपनी व्दारा लोन स्वरूप में दी हुई राशि वसुलने के लिए एजंट के नियुक्ति की गई है।
ऐसे किया फ्रॉड
राशि वसुलने के उपरांत वह कंपनी में जमा करना होता है। किंतु सागर अशोक देशमुख ने 8 जुलाई से 8 अक्टूबर 2024 तक कुल 12 खातेदारों से वसुली हुई 1 लाख 56 हजार 405 रुपए, दर्शना रामदासपंत खाजोने ने 5 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक वसुली हुई 16 खातेदारों की 1 लाख 13 हजार 390 रुपये की राशि जमा नहीं की।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के कारंजा में बैंक घोटाला,बेंक मेनेजर ने की दो महिलाओं से 1.27 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 105 परिवारों के लिए 1.57 करोड़ पुनर्वास योजना
हिंगनघाट समेत कई नदी घाटों पर अवैध रेत उत्खनन जारी, सरकार से जांच की मांग
France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
यह भी पढ़ें – गडकरी के गढ़ नागपुर में बगावत, टिकट न मिलने से भाजपा को अपनों का झटका, नेताओं के फोन भी नहीं आए काम
मनोज बंडू निंबलूकर ने 7 मई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक 52 ग्राहकों से वसुली हुई 10 लाख 85 हजार 929 की राशि का गबन किया। अजय सुखदेव उईके 21 से 27 जून 2024 तक 46 ग्रहकों से 6 लाख 56 हजार 897 रूपये वसूले मात्र कंपनी में जमा नहीं किये। वहीं आमिर खान हमीद खान ने 25 अक्टूबर से 14 जनवरी 2025 तक 19 ग्राहकों से 64 हजार 180 रूपए वसुले। परंतु जमा नहीं किये।
आर्वी पुलिस ने किया मामला दर्ज
उक्त बात ध्यान में आने के उपरांत कंपनी के अधिकारी ने पैसे भरने के संदर्भ में निरंतर कहां परंतु पांचों ने पैसे भरने में अनाकानी करने के कारण वर्धा पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पांचों ने 145 ग्राहकों से वसुली हुई 20 लाख 76 हजार 801 गबन करने बात शिकायत में कहीं है। आर्वी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
