बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 105 परिवारों के लिए 1.57 करोड़ पुनर्वास योजना
Rehabilitation Plan: बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बसे 105 परिवारों के पुनर्वास के लिए 1.57 Cr रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। इस पहल का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और स्थानीय पुनर्वास को बढ़ाना
- Written By: अनन्या तिवारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
105 Families Rehabilitation Plan In Bor Tiger Reserve Buffer Zone: बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में आने वाले पांच गांवों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। पुनर्वास योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर येनीदोडका और उमरविहिरी गांवों का स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी क्रम में इन दोनों गांवों के 105 परिवारों को पुनर्वास पैकेज की प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये वितरित किए गए हैं।
105 परिवारों को मिलेगा 15 लाख का विशेष पैकेज
बोर टाइगर रिजर्व प्रशासन के अनुसार, मरकसूर, येनीदोडका, गरमसूर, उमरविहिरी और मेटहिरजी इन पांच गांवों का पुनर्वास किया जाना है। इन गांवों की निजी, संरक्षित, झाड़ीदार, राजस्व तथा अन्य श्रेणी की कुल 2328.12 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इनमें से 1347.61 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। पुनर्वास के तहत प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये का विशेष पैकेज दिया जा रहा है। इसके लिए शासन से 100 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त हुई है। अब तक 105 परिवारों को पैकेज की 10 प्रतिशत राशि वितरित की जा चुकी है।
4 गुना दर पर होगा भूमि अधिग्रहण
उमरविहिरी के 85 खातेदार किसानों की 135.95 हेक्टेयर तथा येनीदोडका के 22 किसानों की 76.50 हेक्टेयर कृषि भूमि वन्यजीव विभाग द्वारा अधिग्रहित की जाएगी। किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा रेडी रेकनर दर के चार गुना तक दिया जाएगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों में भूमि का औसत रेडी रेकनर मूल्य लगभग 2.85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। घरों का मुआवजा मकान तोड़ने और पंचनामा पूरा होने के बाद दिया जाएगा। इसके अलावा फलदार वृक्षों का मूल्यांकन कृषि विभाग तथा वन वृक्षों का मूल्यांकन वन विभाग द्वारा किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के कारंजा में बैंक घोटाला,बेंक मेनेजर ने की दो महिलाओं से 1.27 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
हिंगनघाट समेत कई नदी घाटों पर अवैध रेत उत्खनन जारी, सरकार से जांच की मांग
ना गम, ना पछतावा… मुंबई लोकल में युवक की हत्या के बाद बेखौफ घूमता दिखा कातिल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले
यह भी पढ़ें कैंपा फंड घोटाले के आरोपों के बीच DFO बी. एन. स्वामी का अचानक तबादला, विभाग में मचा हड़कंप
पुनर्वास की प्रक्रिया तेज
बोर टाइगर रिजर्व के सहायक वन संरक्षक (बफर) दत्तात्रय लोंढे ने बताया कि पांचों गांवों के पुनर्वास की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर येनीदोडका और उमरविहिरी का पुनर्वास जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है तथा संबंधित परिवारों को पैकेज की पहली किश्त वितरित कर दी गई है।
