बिना अनुमति दवाई व कीटनाशकों की हो रही थी बिक्री, केंद्र पर वर्धा कृषि विभाग की रेड
Fertilizer Seizure Wardha: वर्धा में कृषि विभाग की रेड में बिना लाइसेंस और एक्सपायरी कीटनाशक एवं खाद का 6.55 लाख मूल्य का जखीरा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
अवैध: बिना अनुमति दवाई व कीटनाशकों की हो रही थी बिक्री
Wardha Farming News: किसानों की शिकायत के बाद कृषि विभाग की उड़न दस्ते ने सेलू तहसील के सिंदी रेलवे में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और एक्सपायरी कीटनाशक एवं खाद बेचने वाले केंद्र पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 6,55,109 रुपये मूल्य के अवैध कीटनाशक और खाद जब्त किए गए। यह कार्रवाई शनिवार, 22 नवंबर की देर रात कृषि विभाग के उड़न दस्ते ने सिंदी रेलवे के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले पदम बेताला (65) के निवास स्थान पर की। कार्रवाई से परिसर में खलबली मच गई।
किसानों की शिकायतों के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस के और एक्सपायरी कीटनाशक एवं खाद की अवैध बिक्री कर रहा था। इस पर कृषि विभाग की टीम ने शाम 6:30 बजे से रात 11:30 बजे तक विस्तृत तलाशी अभियान चलाकर माल जब्त किया।
कई महीनों से चल रहा था गोरखधंधा
किसानों के साथ धोखाधड़ी और अवैध बिक्री के मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में सेलू तहसील गुणवत्ता निरीक्षक ज्योत्सना व्यंकटेश घरत ने शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले कई महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में बारिश से खरीफ फसलों को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले, 177 आकांक्षी तालुकों के विकास कार्यक्रम को मिली मंजूरी
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
ये भी पढ़े: सगाई समारोह में अंधाधुंध फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हमला, नागपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
कार्रवाई से कीटनाशक विक्रताओं में हड़कंप
इस पूरी कार्रवाई का संचालन जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अरविंद उपरीकर के मार्गदर्शन में किया गया। उड़न दस्ते में शामिल थे:
- कृषि विकास अधिकारी शिवा जाधव
- जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक प्रमोद पेटकर
- विभागीय गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक, नागपुर संदीप पवार
- सिंदी रेलवे के थाणेदार नरेंद्र निस्वादे
- पुलिस उप-निरीक्षक ज्ञानोबा पलनाटे
- लिपिक हर्षल सडमाके
- सहायक कृषि अधिकारी नितिन आव्हाले, दीपक जाधव, वैभव निंबालकर
- पुलिस कर्मचारी चंद्रकांत भावरे और मंगेश मुडे
इस कार्रवाई से वर्धा जिले में अवैध रूप से कीटनाशक और खाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।
