Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha Accident: सड़क हादसे से दहला वर्धा, एक साथ उठीं 4 अर्थियां, गांव में नहीं जला चुल्हा

वर्धा में 7 अप्रैल को रात को हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरा वर्धा जिला स्तब्ध है। परिवार के चारों लोगों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 09, 2025 | 10:39 AM

वैद्य परिवार के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा: नियती कब किस के साथ क्या खेल खेलेंगी, यह बता नहीं सकते। ऐसा ही एक घटना महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सामने आयी। एक ही परिवार के चार सदस्यों की हादसे में दर्दनाक मृत्यु से मांडगांव सहित संपुर्ण वर्धा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पिता की चिता पर पुत्र व मां की चिता पर बेटी को अंतिम विदाई दी गई। वर्धा के श्मशानभूमि में चारों पर एक साथ अंतिम संस्कार हुआ।

इस दौरान उपस्थित सभी की आंखो से आंसू छलक पड़े थे। मुलत: मांडगांव निवासी मृतक प्रशांत मधुकर वैद्य (43) यह दो वर्ष पहले बच्चों की पढ़ाई की दृष्टि से वर्धा में रहने आये थे। प्रशांत वडनेर थाने में बतौर बिट जमादार पद पर कार्यरत थे। सोमवार, 7 अप्रैल को मांडगांव में श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य भंडारे का कार्यक्रम था। इसके लिए प्रशांत अपनी पत्नी प्रियंका (37), पुत्र प्रियांश (8) व बेटी माही उर्फ मनश्री (4) के साथ अपने गांव आए थे।

रावनवमी के कार्यक्रम से लौट रहे थे वापिस

दिनभर पूरा परिवार खुश था। कार्यक्रम निपटाकर खुशी-खुशी पूरा परिवार वर्धा लौट रहा था। किन्तु काल को कुछ और ही मंजूर था। घर जाते समय उनकी कार टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चकनाचूर हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा वर्धा के तरोड़ा के पास हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

‘संसद नहीं सड़क पर उठाना होगा मुद्दा’, INDIA गठबंधन की चुप्पी पर संजय राउत का बयान, कांग्रेस का भी आया जवाब

मुंबई में ‘फर्जी’ बाबा बंगाली रैकेट का भंडाफोड़, रेलवे पुलिस की मुहीम में धरा गया जालसाज

विवेक भीमनवार बने MPSC के नए अध्यक्ष: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिलाई शपथ, सीएम-डिप्टी सीएम रहे मौजूद

मुंबई: धारावी डिपो के अंदर बेकाबू हुई BEST बस, मची भारी तबाही; सुरक्षा पर उठे सवाल

दुर्घटनाग्रस्त वाहन व मृतक परिवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

भीषण हादसे में चारों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही मांडगांव सहित वर्धा में खलबली मच गई। प्रियंका व प्रियांश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चार वर्षीय माही की सेवाग्राम के अस्पताल में मौत हुई, वर्ही प्रशांत वैद्य ने मंगलवार की सुबह नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वैद्य व दिवटे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक प्रशांत व प्रियंका का विवाह 2 जून 2017 को हुआ था। प्रशांत के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसका बड़ा भाई भूषण वैद्य हिंगनघाट कोर्ट में कार्यरत है। जबकि छोटी बहन शुभांगी प्रदीप टीपले कारंजा-घाडगे में रहती है। प्रियंका सिंदी रेलवे के निवासी प्रकाश सिताराम दिवटे की पुत्री थी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस हादसे से वैद्य व दिवटे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चारों के शव मांडगांव में अंतिम दर्शन के लिए लाये गए थे। यहां से वर्धा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दोनों परिवारों के सदस्यों ने रो-रो कर अना बुरा हाल बना लिया था। दूसरी ओर मांडगांव में घटना के बाद मंगलवार को किसी भी परिवार ने चुल्हा नहीं जलाया। अंतिम संस्कार के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ी थी।

पुलिस विभाग ने दी सलामी

मृतक प्रशांत वैद्य वडनेर थाने में बतौर बिट जमादार पद पर कार्यरत था। हादसे की खबर मिलते पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर अधिकांश कर्मचारी वर्धा पहुंचे थे। श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार के दौरान तीन राऊन्ड फायर कर प्रशांत वैद्य व अन्य सदस्यों को सलामी दी गई़ इस प्रसंग पर माहौल गम में डूब गया था।

Wardha accident four members of the same family died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.