Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में सरकारी शिक्षा पर ‘तालाबंदी’! 5 साल में बंद हुए 90 स्कूल, अब 241 और स्कूलों पर मंडराया खतरा

Wardha Govt School Closure: वर्धा में सरकारी शिक्षा का संकट! 5 साल में 90 स्कूल बंद। 241 जिला परिषद स्कूलों में 20 से भी कम छात्र। निजी स्कूलों की होड़ में पिछड़ रही सरकारी व्यवस्था।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 23, 2026 | 11:18 AM

सरकारी स्कूल (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

ZP Schools Wardha Enrollment: वर्धा जिले में पिछले कुछ वर्षों से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की घटती संख्या चिंता का विषय बनती जा रही है। गांव-देहातों में अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों की बढ़ती संख्या के कारण जिला परिषद स्कूलों में नामांकन लगातार कम हो रहा है। इसी के चलते कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था, जिसका विभिन्न शिक्षक संगठनों ने विरोध भी किया था।

जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों (2021 से 2026) में जिले में लगभग 90 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। इनमें मराठी, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू माध्यम की स्कूलें शामिल हैं। वर्ष 2024-25 में ही करीब 13 स्कूल बंद किए गए, जबकि 2025-26 में फिलहाल कोई स्कूल बंद नहीं किया गया है। वर्तमान में जिले में 214 ऐसी प्राथमिक जिला परिषद स्कूलें हैं, जहां छात्र संख्या 20 से भी कम है।

अभिभावक अब अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे सरकारी स्कूलों का भविष्य संकट में नजर आ रहा है। स्कूलों को बचाने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान वे गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों की तलाश कर रहे हैं और अभिभावकों को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए नि:शुल्क किताबें, कॉपियां, गणवेश और आने-जाने के लिए वाहन सुविधा जैसे प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कमर में बंदूक और रिमोट वाले नकली सांप, अशोक खरात का नया कारनामा, ऐसे चलता था अघोरी साम्राज्य

गुटखा-हुक्का मामले में नया मोड़, हाईकोर्ट में याचिका से महाराष्ट्र सरकार पर सवाल

गड़चिरोली में 100 करोड़ का ‘गटर घोटाला’? 5 साल बीते, आधे शहर में पाइपलाइन तक नहीं पहुंची! ठेकेदार की खुली पोल

भिवंडी मनपा: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर कार्रवाई से बवाल, मनपा प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

प्वाइंटर
2024-25 में 13 स्कूल बंद
2025-26 में कोई स्कूल बंद नहीं
214 जिल में प्राथमिक स्कूल
20 से भी कम छात्र संख्या

इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी

शिक्षकों के इन प्रयासों के पीछे अपनी नौकरी बचाने की चिंता भी एक कारण माना जा रहा है। यदि छात्र संख्या में गिरावट का यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले समय में और भी सरकारी स्कूल बंद होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे

कुल स्कूलें व कम पटसंख्या वाली स्कूलें

तहसील (Tehsil) कुल स्कूलें (Total) कम छात्र संख्या वाली स्कूलें (Below 20 Students)
समुद्रपुर 159 60 (सर्वाधिक प्रभावित)
आर्वी 140 50
सेलू 107 27
कारंजा 93 23
वर्धा 122 22
हिंगनघाट 122 22
देवली 97 20
आष्टी 68 17
कुल 908 241

Wardha 90 govt schools closed 5 years low student enrollment zp schools

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 11:18 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.