Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रसंतों के विचार आचरण में उतारने का आह्वान, पुण्यतिथि समारोह में विधायक केचे का प्रतिपादन

Tukdoji Maharaj Death Anniversary: विरुल आकाजी में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई, जहां विधायक दादाराव केचे ने संतों के विचार आचरण में उतारने का संदेश दिया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 02, 2026 | 04:56 PM

Tukdoji Maharaj Death Anniversary:विरुल आकाजी में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज (सोर्सः सोोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Religious Event: विरुल आकाजी में समर्थ आबाजी गुरुदेव सेवा मंडल, सर्कल के भजन मंडल तथा समस्त ग्रामवासियों की ओर से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। भक्ति, शक्ति और समाज-प्रबोधन के त्रिवेणी संगम वाले इस समारोह में विविध धार्मिक एवं सामाजिक उपक्रम आयोजित किए गए। ग्रामगीता के विचारों से प्रेरित होकर पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया और ग्राम स्वच्छता का संदेश दिया गया।

शाम 6 बजे मधुकर पेटकर के हाथों तीर्थस्थापना एवं सामुदायिक प्रार्थना संपन्न हुई। इस अवसर पर देवली तहसील सेवाधिकारी भोंगे दादा उपस्थित रहे। सामूहिक भजन मंडल द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सेवा मंडल अध्यक्ष श्यामदादा नाकाडे ने विधायक दादाराव केचे का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया। विधायक दादाराव केचे ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रसंतों के विचार केवल भाषणों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने आचरण में उतारें। शाम को महल्ले महाराज ने गोपाल काले के साथ कीर्तन कर समारोह का समापन किया।

समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ

इस अवसर पर ग्रामगीताचार्य बहादूरकर दादा, भास्कर निकम, सुरेश अहिव, सुभाष सालंकार तथा वर्धा जिला सेवा अधिकारी प्रभाकर गायकवाड ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रभाकर गायकवाड और अनिल सालंकार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन सुरेश चाफले ने किया और आभार पांडुरंग काले ने माना।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र की 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के इलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा चुनाव

दो दिवसीय पुण्यतिथि समारोह का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम की सफलता के लिए विनोद चाफले, गोलू हावगे, चंदू चंदनखेडे, देविदास गाढवे, गोपाल पेटकर, निलेश वानखडे, युवराज राऊत, रामदास चाफले, अविनाश तेलंगे, योगेश जाधव, संजय देशमुख, अरुण वानखडे, सतीश सूर्यवंशी, दीपक वानखडे, बाबा मोरे, लता पेटकर, मंदा सोनटक्के, रेखा भोपले, शालू सालंकार, नलु सालंकार, भजनी मंडली एवं ग्रामवासियों ने अथक प्रयास किए।

धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम

भजन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामगीता के मानवीय जीवन में महत्व को रेखांकित किया गया। इसके बाद सुबह ग्राम स्वच्छता अभियान, सामुदायिक ज्ञान सत्र, सातपुते महाराज के मार्गदर्शन में बुद्ध वंदना कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अशोक काले और पंजाबराव नाईक ने किया। सुबह 11 बजे विधायक दादाराव केचे के गांव आगमन पर ताल-मृदंग की ध्वनि और भजनी दिंडी के साथ ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया।

Tukdoji maharaj punyatithi virul akaji mla keshe address

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 04:56 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

खेत और जंगल के बीच फंसा किसान, हर साल वही संकट, हरियाली के बीच भी असुरक्षा

2

महाराष्ट्र की 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के इलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा चुनाव

3

नासिक-सोलापुर 6-लेन हाईवे को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, सफर होगा तेज और आसान

4

छत्रपति संभाजीनगर में नकली गुटखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, रिहायशी मकान से 3.77 लाख का माल जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.