Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में तंबाकू नियंत्रण अभियान के 10 साल पूरे: 1,774 लोग हुए नशामुक्त, 2.44 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त

Wardha News: वर्धा में पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से 1,774 लोग नशामुक्त हुए। इस दौरान 2.44 करोड़ रुपये का अवैध गुटखा जब्त कर 1,291 स्कूलों को तंबाकूमुक्त बनाया गया।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 20, 2026 | 12:24 PM

तंबाकू नियंत्रण अभियान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Tobacco Control News: वर्धा जिले में तंबाकू नियंत्रण एवं नशामुक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले दस वर्षों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई और जनजागरण अभियान चलाया गया। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुमंत वाघ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 से मार्च 2026 तक जिले में कुल 1 लाख 13 हजार 397 मरीजों की जांच कर उनका समुपदेशन (काउंसलिंग) किया गया, जबकि 1 हजार 774 मरीजों को सफलतापूर्वक नशामुक्त किया गया। तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत पुलिस एवं खाद्य व औषध प्रशासन विभाग के सहयोग से जिले में लगातार संयुक्त कार्रवाई की गई।

अप्रैल 2023 से मार्च 2026 के दौरान सुगंधित तंबाकू और गुटखा के खिलाफ अभियान चलाकर कुल 15 हजार 559 किलो अवैध माल जब्त किया गया। जब्त किए गए इस माल की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 44 लाख 90 हजार 640 रुपये बताई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध तंबाकू कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगाने में सफलता मिली है।

वर्धा जिले में वर्ष 2016 से मार्च 2026 तक तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वाले 3,325 लोगों पर कार्रवाई की गई। इन मामलों में कुल 3 लाख 69 हजार 799 रु. का जुर्माना वसूल किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार, विदेश यात्राओं पर विपक्ष के हमलों के बीच कह दी बड़ी बात

गडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव

मुंबई में फर्जी कंपनियों से किया 40 करोड़ का GST घोटाला, अल्फानेऑन ग्रुप के डायरेक्टर अमित उपाध्याय गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, एमिटी यूनिवर्सिटी को पनवेल में मिली 15 एकड़ जमीन, बनेगा भव्य कैंपस

1,291 पाठशालाएं बनीं तंबाकूमुक्त

तंबाकूमुक्त विद्यालय अभियान के अंतर्गत जिले में विशेष जनजागरण कार्यक्रम भी चलाए गए। जिले की कुल 1 हजार 511 शालाओं में से 1 हजार 291 स्कूलों को तंबाकूमुक्त घोषित किया गया है। इसके अलावा वर्धा जिले की 223 संस्थाओं को भी तंबाकूमुक्त संस्था घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों और युवाओं को तंबाकू के दुष्परिणामों से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े:- छत्रपति संभाजीनगर में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत: 900 मिमी नई पाइपलाइन से 15 MLD अतिरिक्त पानी मिलेगा

जनजागरण और समुपदेशन पर विशेष जोर

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुमंत वाघ ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैसर सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार के साथ-साथ समुपदेशन और जनजागरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Tobacco control campaign success gutkha seized counseling wardha news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 12:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra Health Department
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.