- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- The Attack Of Disease On Gram Crop The Concern Of The Farmers Increased Loss In Rabi After Kharif
चना फसल पर मर रोग का अटैक, किसानों की चिंता बढी; खरिफ के बाद रबी में भी नुकसान
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. खरिफ मौसम में अतिवृष्टि से फसलों का भारी नुकसान हुआ है़. परिणामवश सोयाबीन व कपास की उपज भी घट गई है़. लागत खर्च भी नहीं निकल पाया़ ऐसे में किसानों की उम्मीदे अब रबी मौसम पर टीकी है़. किन्तु रबी की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है़. बुआई के दिनों बाद ही चने की फसल पर मर रोग का अटैक दिखाई दे रहा़ इससे किसानों की चिंता और बढ गई है़.
इस बार खरिफ मौसम में अतिवृष्टि ने जिले में भारी तबाही मचाई़ पौने तीन लाख हेक्टयर क्षेत्र की फसल नष्ट हो गई़ सैकडो हेक्टयर फसल योग्य जमीन बह गई़ बाढ का पानी खेतो में घुसने से भारी नुकसान हुआ़ बचिकुची फसल लौटती बारिश ने पुरी कर दी़ इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पडा है़. सरकार ने नुकसान का अल्प मुआवजा देकर किसानों के जख्मों पर नमक छिडकने का काम किया है़. इससे किसानों में असंतोष बना हुआ है़.
बावजुद इसके किसान फिर एक बार रबी मौसम की तैयारी में जुट गया़ खरिफ में हुए नुकसान की भरपाई रबी में होगी, यह उम्मीद किसानों को है़. इसी के साथ किसानों ने चना, गेहू की बुआई की़ चने की फसल पर उगने की स्थिति में ही मर रोग का प्रादुर्भाव दिखाई दे रहा है़. इसमें छोटे पौधे सुखते जा रहे है़. पत्तिया सिकुडती जा रही है़. यह देख किसानों की चिंता और बढ गई है़. परिणामवश किसानों को दवाई छिडकांव का खर्च करना पड रहा है़.
सम्बंधित ख़बरें
खरिफ मौसम के अंतिम चरण में लौटती बारिश से काफी नुकसान हुआ़ परिणामवश रबी में किसानों ने चने की फसल अधिक मात्रा में लेने के लिये कमर कसी है़. परंतु अतिवृष्टि के कारण जमीन में गिलापन अधिक होने से, तननाशक की छिडकांव व अत्याधिक बारिश के कारण मर रोग का प्रादुर्भाव अधिक बढ गया है़. इसी के साथ खरिफ की तरह रबी मौसम में भी किसानों के हाथ निराशा लगने की आशंका है़.
रबी फसल पर टीकी है नजरे
खरिफ मौसम में कुछ हाथ न लगने के कारण किसानों ने रबी के लिये कमर कस ली है़. इस मौसम में अच्छी उपज की किसानो को है़. किसानों ने रबी में चना, गेहू की बडी मात्रा में बुआई की है़. ताकि फसल अच्छी होने पर किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी़ किन्तु अभी से ही किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है़.
रबी में भी बढ रहा खर्च
इस वर्ष खरिफ मौसम में सोयाबीन व कपास का भारी नुकसान हुआ है़. लागत खर्च भी नहीं निकल पाया़ उपज भी बडी मात्रा में घटी है़. फसल को बचाने के लिये किसानों ने महंगी दवाईयों का छिडकाव किया़ काफी खर्च हुआ़ अब रबी में शुरुवाती दिनों में ही चने की फसल पर दवाई का छिडकांव करने की नौबत आ गई है़. इससे आगामी दिनों में फसल बचाने के लिये किसानों का खर्च बढने की आशंका है़.
The attack of disease on gram crop the concern of the farmers increased loss in rabi after kharif
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान
Mar 04, 2026 | 09:28 PMदो सगे भाई दोनों कसाई…सलीम वास्तिक के हमलावरों का यह वीडियो दिल दहला देगा, पुलिस का एक्शन दोनों आरोपी ढेर
Mar 04, 2026 | 09:20 PMPalghar News: वसई-विरार में अमोनिया गैस लीक, अमूल प्लांट में 5 महिला कर्मचारी प्रभावित
Mar 04, 2026 | 09:20 PMमहाराष्ट्र में ऊर्जा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, 55 MoU से 78,215 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
Mar 04, 2026 | 09:08 PMSA vs NZ 1st Inning Highlight: न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 170 रन, मार्को यान्सन की विस्फोटक पारी
Mar 04, 2026 | 08:48 PMT20 World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद माइक हेसन पर गिरेगी गाज, खिलाड़ियों ने कर दी PCB से शिकायत
Mar 04, 2026 | 08:42 PMजिस विस्फोट से दहल उठा समंदर…सामने आया उस सबमरीन अटैक का VIDEO, देखिए कैसे डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS डेना
Mar 04, 2026 | 08:39 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














