वर्धा: बोर व्याघ्र परियोजना में भीषण जल संकट; बाघिन ‘कैटरीना’ ने शावकों के साथ बोरी गांव के पास डाला डेरा
Wardha Water Crisis News: सेलू के बोर व्याघ्र परियोजना में जलस्रोत सूखने से वन्यजीव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। बाघिन कैटरीना शावकों के साथ गांव के पास देखी गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
- Written By: रूपम सिंह
बोर व्याघ्र वन्यजीव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Bor Tiger Reserve News: सेलू क्षेत्र के बोर व्याघ्र परियोजना में भीषण जल संकट के कारण वन्यजीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रसिद्ध कैटरीना बाघिन अपने शावकों के साथ बोरी गांव के पास डेरा डाले हुए है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, परियोजना क्षेत्र के लगभग 75 से 80 जलस्रोतों में से अधिकांश सूख चुके हैं।
वन विभाग के पास केवल दो टैंकर उपलब्ध होने के कारण पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद जलस्रोतों की मरम्मत और प्रबंधन कार्य अधूरा पड़ा है। पानी की कमी से व्याकुल वन्यजीव अब जंगल छोड़कर सीधे मानव बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं।
बाघ समेत अन्य जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डर के कारण मजदूरों ने खेतों में काम करना बंद कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में महंगी बिजली पर घमासान, गुजरात के मुकाबले क्यों जेब ढीली कर रहे उपभोक्ता?
1000 करोड़ की जरूरत, पर बजट नहीं, भंडारा के गोसीखुर्द से 42 गांवों का पुनर्वास अब भी अधर में
मुंबई में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, 90 दिन बाद गैसीफाइड सोसायटियों में बंद हो सकती है LPG सप्लाई
यह भी पढ़े:- वर्धा: तुअर उत्पादक किसानों को झटका; नाफेड केंद्रों की सुस्त रफ्तार और निजी व्यापारियों की मनमानी से नुकसान
बाघिन का बंदोस्त करने की मांग
ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए गए होते तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने वर्धा प्रशासन से तत्काल पानी की व्यवस्था करने और बाघिन की सुरक्षा के साथ उचित नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीणों द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
