-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Sarja Raja Pairs Decreasing Wardha 26500 Bull Pairs Left District
घटती जा रही हैं सर्जा-राजा की जोड़ी, जिले में अब सिर्फ 26500 बैल जोड़ियां बाकी, जानें कारण
- Written By: प्रिया जैस
Sarja-Raja pair: बैल पोला व नंदी पोले को लेकर राज्य में उत्साह का माहौल होता है। यह उत्सव अब अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। जिले में बैलों की जोड़ियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

सर्जा-राजा की जोड़ी (फाइल फोटो)
Wardha News: बैल पोला किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन उनके सच्चे साथी सर्जा और राजा (बैलजोड़ियों) की खुशी का दिन होता है। किसान इस दिन अपने बैलों को दुलारते हैं, सजाते हैं और उनका आदर करते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक तंगी और विविध संकटों के कारण किसान अपनी बैलजोड़ियों का खर्च उठाने में असमर्थ हो रहे हैं।
इसका परिणाम यह हुआ है कि जिले में बैल जोड़ियों की संख्या धीरे-धीरे घटती जा रही है। वर्ष 2022 में जिले में लगभग 30 हजार बैल जोड़ियां थीं। यह संख्या 2023 में घटकर करीब 28,500 हो गई, और 2024 में और भी गिरकर 27 हजार 800 पर आ गई। जबकि इस वर्ष अब लगभग यह संख्या 26 हजार 500 रह गई है।
मवेशियों की घटी संख्या
देखा जाए तो हर साल पांच सौ से आठसौ बैल जोड़ियां कम होती जा रही हैं। जिला परिषद के पशुसंवर्धन विभाग के अनुसार, जिले में गोवंशीय मवेशियों की कुल संख्या लगभग 2 लाख 75 हजार हैं, जिसमें से नर मवेशियों की संख्या लगभग 1 लाख है। इसमें बैल, छोटे बछड़े और सांड शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा वन विभाग की नियुक्ति विवादों में, मानद वन्यजीव रक्षक चयन पर सवाल
वर्धा में खराब सोयाबीन बीज मामला: बूस्टर कंपनी पर FIR, 17 सैंपल लैब टेस्ट में फेल
वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Wardha News: वर्धा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
बता दें, कि बैल किसानों के सच्चे साथी होते हैं। वे साल भर खेतों में मेहनत करते हैं। पोला का उत्सव विशेष रूप से इन्हीं बैलों को समर्पित होता है। इस दिन किसान बैलों से कोई काम नहीं करवाते, बल्कि एक दिन पहले उन्हें नदी में स्नान कराते हैं और फिर बाज़ार से नई रस्सियां, बोरका, माला, कांच की बठाटी, सिकगौड़ी, घुंघरू, पैजण, एसन, गले में डालने का गेठा-माठा, चौरे, झूल आदि सामग्री खरीदकर उन्हें सजाते हैं। भले ही किसान कितने भी आर्थिक संकट में हों, लेकिन वे अपने लाडले सर्जा-राजा को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पोला का विशेष महत्व होता है।
किताबों और तस्वीरों तक सीमित न रह जाएं
करीब 25 वर्ष पहले खेतीबाड़ी के लगभग हर काम में बैलों की मदद ली जाती थी। लेकिन आधुनिक तकनीकों और मशीनों के आगमन के कारण बैलों का उपयोग कम होता गया। खेत तैयार करने से लेकर फसल निकालने तक अब मशीनों पर निर्भरता बढ़ गई है। इसके चलते किसानों ने बैल जोड़ियां बेचना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें – पोला-मारबत के लिए नागपुर पुलिस ने कसी कमर, तगड़ा बंदोबस्त, अपराधियों की धरपकड़ शुरू
हर साल प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें खराब हो रही हैं। आर्थिक संकट गहराने से बैल जोड़ियों का खर्च उठाना भी मुश्किल होता जा रहा है, जिससे किसान बैल बेचने को मजबूर हो रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में जिले में बैल जोड़ियों की संख्या तेजी से घट रही है। किसानों के इस सच्चे मित्र बैल की घटती संख्या पशुप्रेमियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। यदि यह प्रवृत्ति ऐसे ही जारी रही, तो एक दिन बैल केवल किताबों और तस्वीरों तक सीमित न रह जाएं, यह डर है।
Sarja raja pairs decreasing wardha 26500 bull pairs left district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
Jul 15, 2026 | 05:22 PMCSMT के ऐतिहासिक गुंबद से पानी रिसने की वजह आई सामने, कमजोर हुए 100 साल पुराने पत्थरों के जोड़
Jul 15, 2026 | 05:17 PMExplainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
Jul 15, 2026 | 05:16 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














