Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समृद्धि महामार्ग पर गर्मी का कहर: गर्म तवा बनी कंक्रीट की सड़क, टायर फटने के डर से यातायात में भारी गिरावट

Wardha News: वर्धा में 45 डिग्री तापमान के कारण समृद्धि महामार्ग पर सन्नाटा। टायर फटने और आगजनी के डर से वाहन चालकों ने बनाई दूरी। सुविधाओं के अभाव और बढ़ते खतरों पर चालकों ने उठाए सवाल।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 24, 2026 | 05:03 PM
Follow Us
Follow Us:

Samruddhi Mahamarg Tyre Burst Issue: राज्य में बढ़ते तापमान का असर अब समृद्धि महामार्ग पर भी दिखाई देने लगा है। भीषण गर्मी के कारण पिछले एक महीने में इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। नागपुर से मुंबई के बीच तेज़ यात्रा के लिए बनाए गए इस महामार्ग पर गर्मी के मौसम में वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीमेंटकंक्रीट सड़क पर तापमान अत्यधिक बढ़ने से वर्धा जिले में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इस तीव्र गर्मी के कारण टायर फटने और कुछ मामलों में वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसके चलते कई वाहन चालक दिन के समय यात्रा से बच रहे हैं। मालवाहक वाहन दिनभर पेट्रोल पंपों पर खड़े रहते हैं और शाम लगभग 6 बजे के बाद ही आगे बढ़ते हैं। चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी सुबह 8 बजे तक ही सीमित रह जाती है, इसके बाद महामार्ग पर सन्नाटा छा जाता है।

पीने के पानी की समस्यामहामार्ग पर लगभग 30 से 31 किलोमीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप, शौचालय और होटल की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन बीच के हिस्सों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वाहन मरम्मत सुविधाओं का अभावपेट्रोल पंपों पर टायर की अस्थायी मरम्मत की सुविधा तो है, लेकिन पूरी तरह खराब टायर बदलने के लिए शहर जाना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द

Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी

थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी

बड़े तकनीकी खराबी की स्थिति में बाहर से मैकेनिक बुलाना पड़ता है, क्योंकि महामार्ग पर समुचित मरम्मत केंद्र उपलब्ध नहीं हैं। टोल लेते हैं, सुविधाएं नहींवाहन चालकों ने आरोप लगाया है कि टोल वसूला जा रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। नागपुर के ट्रेलर चालक संजय सिंह ने मांग की है कि निर्धारित अंतराल पर पार्किंग, पीने का पानी, भोजनालय, शौचालय और वाहन मरम्मत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Samruddhi mahamarg traffic drop heatwave wardha concrete road danger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 02:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Samruddhi Expressway
  • Wardha News
  • Water Crisis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.