सड़क की खामियां बढ़ा रहीं हादसे, चेंबर के गड्ढे, बस स्थानक के सामने की समस्या
Wardha Road: वर्धा बस स्थानक के सामने निर्माणकार्य की खामियां दुर्घटना को न्योता दे रही है़। डिवाइडर के बाद सड़क पार करने की जगह समतल नहीं करने से नाली सदृष्य स्वरूप आने से सड़क पार करना कठिन है।
- Written By: आंचल लोखंडे
सड़क की खामियां बढ़ा रहीं हादसे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: वर्धा बस स्थानक के सामने निर्माणकार्य की खामियां दुर्घटना को न्योता दे रही है़। डिवाइडर के बाद सड़क पार करने की जगह समतल नहीं करने से नाली सदृष्य स्वरूप आने से सड़क पार करना कठिन हो गया है़। कई जगह बारिश का पानी जमा है़ इतना ही नहीं तो भूमिगत गटर के चेंबर के आसपास निर्माण हुए गड्ढे की मरम्मत भी नहीं की गई है़। प्रशासन की निरंतर हो रही अनदेखी से वाहन चालकों में रोष बढ़ रहा है़।
बस स्थानक के सामने का मार्ग अत्यंत व्यस्त रहता है़। बसों के साथ ही दुपहिया, चौपहिया वाहनों का निरंतर आवागमन शुरू रहता है़। नजदीक ही बजाज चौक यह शहर का मुख्य प्रवेशद्वार के रूप में जाना जाता है़, लेकिन बस स्थानक के सामने सीमेंटीकरण करते समय अनेक खामियां रखी गई है़।
सड़क पार करना हो गया मुश्किल
मार्ग पर किए भूमिगत गटर योजना के कार्य के बाद निर्माण हुए गड्ढों की उचित मरम्मत नहीं हुई है़ गड्ढे में दुपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं तो सड़क पर डिवाइडर का निर्माण करते समय पहले बीच में नाली तैयार की थी़।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में बारिश से खरीफ फसलों को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
Gadchiroli News: कुरखेड़ा राष्ट्रीय महामार्ग पर फिसलन बनी मुसीबत, स्कूली बच्चे रोज हो रहे घायल
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
हाल ही में डिवाइडर का कार्य पूर्ण कर रेलिंग लगा दी है़ लेकिन जहां से सड़क पार करनी होती है।वहां पक्का कंक्रीट नहीं डाला गया़। केवल मिट्टी डाल रखी है़ जिसकी वजह से नाली सदृष्य स्वरूप आ गया है़। जहां वे वाहन चालक सड़क पार करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है़।
ये भी पढ़े: एक दिन में 2 हत्याओं से दहला वर्धा, बेटे ने की पिता की हत्या, पुलगांव में युवक को उतारा मौत के घाट
बारिश का जमा हो गया पानी
सड़क के बीच डिवाइडर होने से सड़क के दूसरी छोर जाने जगह छोड़ी है़। लेकिन उक्त हिस्सा कंक्रीटीकरण कर समतल नहीं किया गया़।परिणामवश सड़क के बीच बारिश का पानी जमा हो रहा है़।परिसर का कुल मिलाकर बेरंग होने से जरूरी कार्य कर खामियां दूर करें, ऐसी मांग की जा रही है़।
