क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत अधर में, भूमिगत गटर योजना के तहत किए कार्य में पड़ी दरारें
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. पारस आईस फैक्टरी से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यालय की ओर जाने वाला सीमेंट मार्ग गटर योजना के कार्य दौरान पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया है. इस पक्के मार्ग पर दरारें पड़ने से वाहन चालकों की लाइफ निश्चित ही घट गई है़ वहीं ठेकेदार ने चेंबर का कार्य पूर्ण करते समय मरम्मत कार्य पूर्ण करना जरूरी था, लेकिन इस ओर पूर्णत: अनेदखी की गई़ परिणामवश क्षतिग्रस्त मार्ग से वाहन ले जाते वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का डर बना रहता है.
ठेकेदार को उचित निर्देश जारी करने की मांग
प्रतापनगर स्थित राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यालय की ओर जाने वाले इस परिसर में घरों की संख्या कम है़ किंतु, यातायात के दृष्टिकोण से यह मार्ग महत्वपूर्ण है़ पारस आइस फैक्टरी बैचलर रोड से राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यालय परिसर, साईंनगर, म्हाडा कालोनी, प्रतापनगर से यह मार्ग जोड़ता है़ इससे मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते है़ इसके चलते मार्ग का सीमेंटीकरण किया गया था, लेकिन गटर योजना का कार्य करते समय मार्ग पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गया है़ मरम्मत कार्य के लिए ठेकेदार को उचित दिशानिर्देश देने की मांग नागरिकों ने प्रशासन से की है.
निधि का प्रावधान करने की थी जरूरत
शहर के अनेक हिस्सों में भूमिगत गटर योजना के अंतर्गत पक्के रास्तों की खुदाई की गई है़ इस दौरान ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत भी की है़ वहीं मरम्मत कार्य घटिया दर्जे का होने से नागरिकों का रोष बढ़ रहा है़ इसे ध्यान में रखकर हाल ही में ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए पुन: मरम्मत कार्य करने के आदेश दिए गए़ किंतु प्रतापनगर के इस मार्ग की प्राथमिक रूप से भी मरम्मत नहीं की है़ जनप्रतिनिधि द्वारा मरम्मत कार्य के लिए प्रावधान करने की जरूरत थी.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
वर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मिनी डंपिंग ग्राउंड का दिख रहा स्वरूप
इस मार्ग पर घरों की संख्या कम है़ ऐसे विकास कार्य की ओर निरंतर अनदेखी हुई है़ विभिन्न कालोनियों में खाली प्लाट पर बड़े पैमाने पर कचरा लाकर डाल दिया जाता है़ इससे सर्वत्र दुर्गंध फैल रही है़ निरंतर शिकायतों के बावजूद भी समस्या की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाने का आरोप नागरिकों की ओर से लगाया जा रहा है.
जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान
भूमिगत गटर योजना के कार्य के तहत चेंबर बनाते समय मार्ग पर दरारें पड़ गई है, जिससे तुरंत मरम्मत कार्य करना जरूरी था़ इस ओर जनप्रतिनिधियों ने भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है़ मार्ग से हमेशा आना जाना करना पड़ता है, लेकिन रास्ता खराब हो जाने से परेशानी हो रही है.
-राहुल देशमुख, नागरिक.
