वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
Wardha Illegal Liquor Seized: वर्धा जिले के 19 थानों में 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत पुलिस ने 64 मामले दर्ज कर ₹17.30 लाख की अवैध शराब जब्त की। मुहिम में 56 अधिकारी और 379 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
- Written By: रूपम सिंह
अवैध शराब (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Local Crime Branch: वर्धा जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे, अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी 19 पुलिस थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन ऑल आऊट’ चलाया गया। देर रात तक चली इस सर्च मुहिम में पुलिस ने लगभग 64 मामले दर्ज किये। यही नहीं तो 17 लाख 30 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के निर्देश पर 16 मई की शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक सख्ती से इस मुहिम को अंजाम दिया गया।
इस मुहिम में सभी 19 थाना प्रमुख, डीबी दल, स्थानीय अपराध शाखा, मुख्यालय पुलिस की टीम ने हिस्सा लिया था। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री, नशेली पदार्थों की बिक्री व तस्करी, विविध अपराधो में लिफ्त आरोपी की खोज, आर्म एक्ट्स अंतर्गत भी कार्रवाई की गई। अनेक आरोपियों को पुलिस ने कब्जे में लिया।जुआ एक्ट के तहत 38 आरोपियों को चेक किया गया, इनमें 26 आरोपी मौजूद पाये गए, 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
आर्म एक्ट के तहत 18 आरोपियों को चेक किया गया। इसमें 10 अपराधी पाये गए एक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अन्य कार्रवाई में 44 तड़ीपार आरोपियों को चेक किया गया। साथ ही एमपीडीए से छुटे 17 आरोपी चेक किये गए, इनमें से दस आरोपी मौजूद मिले। साथ ही जिला यातायात विभाग ने फिक्स पाइंट पर नाकाबंदी करते हुए ड्रंक एंड ड्राइव के 11 व अन्य कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
नागपुर यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, BJYM ने निकाला विरोध मार्च, कुलपति की नेमप्लेट तोड़ी; पुलिस ने लिया एक्शन
नागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
बिहार के चौहरे हत्याकांड के दो आरोपी छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार; शवों के टुकड़े कर नदी में फेंके थे
56 अधिकारी, 379 कर्मी शामिल
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक 6 घंटे तक चली इस मुहिम में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे के निर्देश
पर 56 पुलिस अधिकारी व 379 कर्मचारी शामिल हुए थे। वर्धा जिले में अवैध व्यवसाय पर नियंत्रण रखने व कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की मुहिम भविष्य में भी चलायी जाएंगी, ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने दी
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर मनपा: 67 करोड़ के बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट पर हंगामा, जांच पूरी होने तक भुगतान पर लगी रोक
66 आरोपियों से शराब की जब्त
अवैध शराब बिक्री करने वाले 240 आरोपियों को पुलिस ने चेक किया। इनमें से 66 आरोपियों से विविध प्रकार की देशी-विदेशी शराब व गांवठी महुआ शराब का 17 लाख 30 हजार का माल जब्त किया गया। इसके अलावा एनडीपीएस अंतर्गत 45 आरोपियों को चेक किया गया, इनमें से 35 अपने घर में पाये गए, एक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मुहिम के दौरान 7 फरार आरोपियों की खोज की गई।
