Hinganghat फ्लाईओवर पर फिर पड़ा गड्ढा, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट

Hinganghat News: हिंगनघाट के नांदगांव चौक फ्लाईओवर पर तीसरी बार गड्ढा होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।
A recurring pothole on Hinganghat's Nandgaon Chowk flyover has raised serious concerns over construction quality. Locals allege corruption and demand the blacklisting of the responsible firm.
हिंगनघाट फ्लाईओवर (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Hinganghat Flyover News: हिंगनघाट राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 144 पर स्थित नांदगांव चौक के फ्लाईओवर पर एक बार फिर गड्डा पड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ वर्ष पूर्व बने इस फ्लाईओवर का उ‌द्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ था। उस समय इसे मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण बताया गया था, लेकिन बार-बार गड्ढे होने की घटनाओं ने इन दावों पर संदेह पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, हिंगनघाट (Hinganghat) फ्लाईओवर पर गड्डा पड़ने की तीसरी घटना है। इससे पहले भी बड़े गड्डों के कारण पुल का एक हिस्सा कई दिनों तक बंद रखना पड़ा था। ताजा घटना मेंहिंगनघाट  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 144 पर स्थित नांदगांव चौक के फ्लाईओवर पर एक बार फिर गड्डा पड़ने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Hinganghat में निर्माण गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल

कुछ वर्ष पूर्व बने इस फ्लाईओवर का उ‌द्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों हुआ था। उस समय इसे मजबूत और उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण बताया गया था, लेकिन बार-बार गड्ढे होने की घटनाओं ने इन दावों पर संदेह पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह फ्लाईओवर पर गड्डा पड़ने की तीसरी घटना है। इससे पहले भी बड़े गड्डों के कारण पुल का एक हिस्सा कई दिनों तक बंद रखना पड़ा था।

ताजा घटना में फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से पर गड्डा बनने से यातायात फिर प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर पुल का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है और पूरा ट्रैफिक नीचे स्थित चौक से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। भ्रष्टाचार के लग रहे आरोपः इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि फ्लाईओवर के निर्माण में कहीं न कहीं गंभीर लापरवाही या भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच जरूरी है। "मजबूत सड़क और टिकाऊ पुल" के दावों पर अब आमजन खुलकर सवाल उठा रहे हैं।

निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

हिंगनघाट नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित निर्माण कंपनी को तुरंत ब्लैकलिस्ट किया जाए और घटिया काम करने वाले ठेकेदारों से सभी प्रोजेक्ट वापस लिए जाएं। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर पुल की गुणवत्ता का परीक्षण कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह फ्लाईओवर भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपेक्षा की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com