Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: नगर परिषद-नगर पंचायत कर्मियों का ऐल्गार, जिले के 30 कर्मी मुंबई मोर्चा में लेंगे हिस्सा

वर्धा जिले में राज्य के नगर परिषद, नगर पंचायत कर्मचारियों के वेतन तीन महिने से नहीं हुए है। जिससे कर्मचारियों पर आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। अब कर्मचारी मोर्चे में शामिल होने वाले है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 08, 2025 | 01:42 PM

वर्धा न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: वर्धा जिले में राज्य के नगर परिषद, नगर पंचायत कर्मचारियों के वेतन तीन महिने से नहीं हुए है। जिससे कर्मचारियों पर आर्थिक संकट निर्माण हुआ है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हालात अत्यंत खराब है। विविध मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा 9 सितंबर को मुंबई में मोर्चा निकाला जाएगा। जिसमें वर्धा जिले के 300 कर्मचारी हिस्सा लेने वाले है, ऐसी जानकारी समन्वय समिति के निमंत्रक दीपक रोडे ने दी है।

महाराष्ट्र राज्य नगर परिषद संगठन तथा समन्वय समिति के दीपक रोडे द्वारा जारी किए पत्र में कहा है कि, प्रत्येक महीने के 5 तारीख को वेतन व सेवानिवृत्ति वेतन कर्मचारियों के खाते में जमा होना चाहिए, राज्य के नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों का समावेशन करें, ग्रामपंचायत की सेवा यह सेवानिवृत्ति वेतन उपदान तथा अवकाश रोखीकरण के लिए ग्राह्य धरना, संवर्ग कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत जगह मुख्याधिकारी पद के लिए आरक्षित रखना, नगर परिषद कर्मचारियों को संवर्ग में समोवेशन के लिए एक अवसर प्रदान करें।

इन मांगों का समावेश

इसके साथ ही नगर परिषद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करें, नगर परिषद के ठेका पद्धति से कार्यरत कामगारों को मिनिमम वेजेस के अनुसार वेतन देना, नगर परिषद के ठेका पद्धति से कार्यरत कर्मचारियों मिनिमम वेजस के अनुसार वेतन, सेवा में स्थायी करें, राज्य के सफाई कामगारों को नि:शुल्क मकान बांधकर जोखीम भत्ता 2000 रुपए प्रदान करें, आदिवासी नक्षलग्रस्त विभाग में काम करनेवाले नगर परिषद कर्मचारियों को एकस्तर वेतनश्रेणी लागू करें, नगर पंचायत कर्मचारियों को नगर पंचायत स्थापना दिनांक से वेतन अदा करें, आदि मांगों का समावेश है। मोर्चा में नगर परिषद व नगर पंचायत कर्मचारियों को शामिल होने का आह‍्वान किया है।

सम्बंधित ख़बरें

चुनावी माहौल में बड़ा फैसला, नासिक रिडेवलपमेंट को मिली राहत; मंच से सीधा फोन: उदय सामंत

चुनावी गर्मी में आग! संभाजीनगर में अजित पवार गुट के कार्यालय को जलाने की कोशिश; पुलिस ने आरोपी दबोचा

जालना चुनाव से मनपा की तिजोरी मजबूत, नो-ड्यूज नियम का असर: जालना मनपा को बड़ा आर्थिक लाभ

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, खर्च पर निर्वाचन आयोग की सख्ती; प्रशासन अलर्ट

VBA की जिला कार्यकारिणी घोषित

वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) ने वर्धा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें किशोर खैरकार को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसी प्रकार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए सात चेहरों को चुना गया है। इनमें सोपान टेंभुरने (सेलु), कुणाल वासेकर (हिंगनघाट), सुनील कांबले (कवठा, ता. देवली), प्रविण गडलिंग (आष्टी), किशोर मस्के (वर्धा), नरेंद्र नान्हेटकर (वर्धा) और प्रशांत भित्रे (सावंगी मेघे) शामिल हैं। इससे अलग-अलग तहसील का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है।

यह भी पढ़ें – सोयाबीन पर चारकोल रॉट और मोझाइक वायरस का अटैक, तबाह होने लगी फसल, किसानों ने उठाया बड़ा कदम

महासचिव पद पर नितीन गोविंदराव इंदूरकर को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन मंत्री के रूप में विशाल शेंडे और प्रवक्ता के तौर पर धैर्यशील ताकसांडे को अवसर दिया गया है। सचिव पद के लिए प्रमोद पानबुडे, हर्षल पाटिल, सचिन माटे, प्रशांत ढेपे, शिलकुमार इंदूरकर और राहुल वानखेड़े का चयन किया गया है।

वहीं, डिजिटल प्रचार को मज़बूत बनाने के लिए कमलेश उमरे को आईटी सेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह कार्यकारिणी वंचित बहुजन आघाड़ी महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव किसन चव्हाण की स्वाक्षरी से घोषित हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यव्यापी संगठनात्मक मजबूती अभियान के अंतर्गत वर्धा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

Nagar parishad nagar panchayat employees 30 will participate in mumbai morcha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 01:42 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.