Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: भंडारा में किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए सख्त अभियान, 39 लाइसेंस निलंबित

Bhandara Agriculture Department Action: भंडारा जिले में खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने नकली खाद, बीज और उर्वरक के खिलाफ सघन अभियान चलाकर 39 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 13, 2026 | 06:48 PM

Fertilizer License Suspended (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Fake Fertilizer: खरीफ सीजन के दौरान किसानों को नकली खादबीज और कृषि आदानों की बिक्री से बचाने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 खाद एवं बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि किसानों ने इस कदम का स्वागत किया है। जिले में वर्तमान में 862 बीज विक्रय केंद्र, 862 उर्वरक विक्रय केंद्र और 754 कीटनाशक विक्रय केंद्र अधिकृत हैं।

कृषि विभाग ने अप्रैल से इन केंद्रों की सघन जांच शुरू की है। अब तक 803 बीज केंद्र, 862 उर्वरक केंद्र और 340 कीटनाशक केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर 3 बीज विक्रेताओं और 36 उर्वरक विक्रेताओं, कुल 39 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच में 15 बीज और 8 उर्वरक नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इन उत्पादों की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

खरीफ सीजन में कृषि विभाग सख्त

वहीं, शाहपुर और पवनी में की गई कार्रवाई के दौरान 8.76 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया तथा संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खरीफ सीजन में अब तक बीज अंकुरण से संबंधित 3 शिकायतें, जबकि जून माह में ग्रीष्मकालीन फसलों से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन मामलों की जांच तहसील स्तरीय समितियों द्वारा कर रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई शर्मसार, 8 साल की बच्ची से सुरक्षा गार्ड ने की दरिंदगी, पायधुनी थाने के बाहर भारी बवाल

नासिक की शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिला डिजिटल मजबूती का आधार, NUHM की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक

लाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब

बीड के किसान का कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को भावुक फोन, बोला- अब तो कर्जमाफी कर दीजिए

भंडारा जिले में उर्वरक उपलब्धता

किसानों के लिए कृषि विभाग की अपीलकृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री खरीदें तथा हर खरीद पर पक्का बिल अवश्य लें।

ये भी पढ़े: नागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश

8.76 लाख का नकली कृषि माल जब्त

यदि किसी भी प्रकार के संदिग्ध बीज, उर्वरक या अधिक कीमत पर बिक्री की जानकारी मिले तो किसान जिला शिकायत निवारण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9423028372 पर तुरंत संपर्क करें। किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी संगीता माने ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नकली एवं निकृष्ट कृषि आदानों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों से अपील है कि वे अधिकृत विक्रेताओं से ही सामग्री खरीदें और खरीद की रसीद सुरक्षित रखें।

Bhandara fake fertilizer seed sellers license suspended kharif 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Bhandara News
  • Bogus Seeds
  • Chemical Fertilizers
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.