

MIDC Sewagram Road ST Workshop Fire: सेवाग्राम रोड पर एमआईडीसी स्थित एसटी के विभागीय नियंत्रक कार्यालय के बाजू में ही वर्कशॉप है। जहां बड़ी संख्या में एसटी बसों की दुरूस्ती का कार्य चलता है। शाम 5 बजे के करीब वर्कशॉप में भीषण आग से परिसर में हड़कंप मच गया था, 2 घंटे तक चले अथक प्रयासों के बाद आग नियंत्रित हुई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह सेवाग्राम मार्ग से सटे एमआईडीसी परिसर में एसटी के वर्कशॉप में बसों की रिपेयरिंग का कार्य चल रहा था।
तभी वहां कार्यरत कर्मचारियों को आग की लपटे दिखाई दी। तुरंत, अग्निशमन विभाग को सुचित किया गया, आग इतनी भीषण थी कि, नगर परिषद के फायर ब्रिगेड विभाग के अलावा अन्य जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। 4 फायर ब्रिगेड के वाहनों से करीब 2 घंटे तक किए अथक प्रयासों के बाद आग नियंत्रित हुई। एसटी के वर्कशॉप में अनेक बस रिपेयरिंग के लिए खड़ी थी, अगर आग बुझाने में थोड़ी देर हो जाती, तो कुछ बसे चपेट में आने की संभावना बढ़ गई थी।
आग के पास ही नई इलेक्ट्रक ई-शिवाई बस व अन्य बसों का समावेश था। जहां आग लगी उस जगह सुखी लकड़ियां व ऑइल के ड्रम पड़े हुए थे। तेज धूप के कारण लकड़ी ऑइल के संपर्क में आने से आग लगी होगी, ऐसा अनुमान जताया जा रहा है। आग में लकड़ी व ऑइल जलकर राख हुआ। जिससे जादा नुकसान नहीं होने की बात, एसटी के विभागीय नियंत्रक भगवान जगनोर ने दी।
एमआईडीसी के इस परिसर में अनेक कंपनियां कार्यरत हैं। एसटी के वर्क शॉप के आजू बाजू में छोटी बड़े फैक्ट्रयां हैं। ऐसे में शाम 5 बजे आग की लपटे और धुआं परिसर में फैलने से हड़कंप मच गया था। सेवाग्राम नागरिक बडी संख्या में परिसर में आग देखने पहुंचने से भिड उमडी थी।