वर्धा नदी में डूबने से MSF जवान की मौत, साथियों के सामने हुआ हादसा, जलगांव का निवासी था मृतक विजय काले
Wardha River MSF Jawan News: माजरी के पाटाला में वर्धा नदी में नहाने गए 5 MSF जवानों में से एक की डूबने से मौत। मृतक जवान विजय काले जलगांव का रहने वाला था, जो WCL माजरी में सुरक्षा ड्यूटी पर था।
- Written By: रूपम सिंह
MSF जवान की डूबने से मौत (सौ. सोशल मीडिया )
Wardha River Vijay Kale Death: माजरी से करीब चार किलोमीटर दूर पाटाला क्षेत्र स्थित वर्धा नदी में नहाने गए पांच एमएसएफ जवानों में से एक जवान की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से वेकोलि क्षेत्र और जवानों के बीच शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक जवान की पहचान विजय काले (30) के रूप में हुई है, जो वेकोलि माजरी क्षेत्र में निजी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।
दोस्तों के साथ नदी में उतरा था जवान
माजरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को शाम करीब 4.30 बजे पांच एमएसएफ जवान पाटाला स्थित वर्धा नदी के रालेगाव रीठ परिसर में नहाने गए थे। इसी दौरान विजय काले नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथ मौजूद चारों साथियों ने उसे बचाने और खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
घटना के बाद जवानों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक तलाश करने के बावजूद विजय का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसके एक साथी ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर माजरी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
रातभर चला खोज अभियान
सूचना मिलते ही माजरी पुलिस हरकत में आई। हालांकि अंधेरा होने के कारण रात में खोजबीन में दिक्कतें आईं। अगले दिन सुबह पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। कुछ देर बाद विजय काले का शव नदी से बरामद किया गया।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए वरोरा भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
यह भी पढ़ें:- नासिक में गौशाला अनुदान प्रमाण पत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते पशुसंवर्धन जिला उपआयुक्त रंगेहाथ गिरफ्तार
जलगांव जिले का निवासी था मृतक जवान
मृतक विजय काले मूल रूप से दरेगाव, तहसील यावल, जिला जलगांव का निवासी बताया गया है। वह माजरी के विनायक नगर स्थित वेकोलि आवास संकुल में रहकर ड्यूटी कर रहा था। सहकर्मियों के अनुसार विजय मिलनसार और शांत स्वभाव का जवान था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
माजरी पुलिस थानेदार अमित पांडे के मार्गदर्शन में पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।
