- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Police Solves Two Laptop Theft Cases In 24 Hours
चंद्रपुर में दो लैपटॉप चोरी के मामले सुलझे, पुलिस ने 5 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: चंद्रपुर में दो लैपटॉप चोरी की घटनाओं को पुलिस ने 12 और 24 घंटे में सुलझाते हुए नाबालिग चोरों व एक युवक को पकड़ा। दोनों लैपटॉप बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी व बरामद लैपटॉप (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर जिले में लैपटॉप चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को पुलिस ने बेहद कम समय में सुलझाते हुए चोरों को गिरफ्तार कर सराहनीय तत्परता दिखाई। एक मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे में नाबालिग चोरों का पर्दाफाश किया, जबकि दूसरी घटना में 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़कर चोरी हुआ लैपटॉप बरामद कर लिया।
12 घंटे में पकड़े गए स्कूल के नाबालिग चोर
चंद्रपुर जिला परिषद मराठी स्कूल, माजरी खदान में चोरी की घटना शुक्रवार को सामने आई। स्कूल के शिक्षक यशवंत महाले ने शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल कार्यालय के लोहे के दरवाजे की कड़ी तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और 30 हजार रुपये मूल्य का लैपटॉप चोरी कर ले गए।
शिकायत मिलते ही माजरी पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर संभावित संदिग्धों की जांच की और स्थानीय इनपुट जुटाए। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में पांच नाबालिग लड़कों की पहचान हुई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। सभी से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से झारखंड तक फैला अफीम रैकेट बेनकाब, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो अफीम; 1.92 करोड़ का माल किया जब्त
नासिक में गौशाला अनुदान प्रमाण पत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते पशुसंवर्धन जिला उपआयुक्त रंगेहाथ गिरफ्तार
वेकोलि की ‘तराश’ योजना: चंद्रपुर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी सौगात, मुफ्त NEET-JEE कोचिंग
भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
पुलिस के अनुसार, नाबालिगों ने शरारत और आर्थिक लालच के कारण चोरी की योजना बनाई थी। फिलहाल सभी को बाल न्यायालय प्रक्रियाओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
24 घंटे में नागभीड की छात्रा का लैपटॉप बरामद
दूसरी घटना नागभीड की है, जहां स्नेहल राजकुमार एकवणकर शादी समारोह में गई थीं। भीड़-भाड़ के बीच उन्होंने अपना लैपटॉप हॉल के कमरे में रखा था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर लैपटॉप चोरी कर लिया।
यह भी पढ़ें:- आज साफ होगी महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तस्वीर, नामांकन के आखिरी दिन पर टिकी सबकी निगाहें
स्नेहल ने तुरंत ब्रम्हपुरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुखबिरों के जरिए जानकारी जुटाई और बाजार क्षेत्र में चोरी का लैपटॉप बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान शेषराव सत्यवान गेडाम (19), निवासी हत्तीगोटा के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर नागरिकों में संतोष
दोनों मामलों में पुलिस की तेज और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने प्रशंसा की है। चंद्रपुर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि चोरी जैसे अपराधों पर त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे आरोपी नाबालिग हो या वयस्क।
Chandrapur police solves two laptop theft cases in 24 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा नदी में डूबने से MSF जवान की मौत, साथियों के सामने हुआ हादसा, जलगांव का निवासी था मृतक विजय काले
May 28, 2026 | 09:33 AMनागपुर से झारखंड तक फैला अफीम रैकेट बेनकाब, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो अफीम; 1.92 करोड़ का माल किया जब्त
May 28, 2026 | 09:32 AMKarnataka Caste Census: इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का बड़ा सियासी दांव, जातिगत जनगणना रिपोर्ट को दी मंजूरी
May 28, 2026 | 09:20 AMनागपुर रेलवे का ‘स्पेशल’ हॉट हॉलिडे पैकेज: AC कोच को बनाया ‘स्टीम बाथ रूम’, ट्रेन में यात्रियों के छूटे पसीने
May 28, 2026 | 09:13 AMTrump Oman Threat: ओमान ठीक से रहे वरना उड़ा देंगे, ट्रंप ने खाड़ी देश को दी होर्मुज पर कड़ी धमकी
May 28, 2026 | 09:13 AMनासिक में गौशाला अनुदान प्रमाण पत्र के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते पशुसंवर्धन जिला उपआयुक्त रंगेहाथ गिरफ्तार
May 28, 2026 | 09:06 AMपटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 28, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM












