-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Lumpi Mortality Rate Is 6 Percent 15 Animals Have Died So Far In Wardha
‘लंपी’से मृत्यु दर 6.07 प्रतिशत, अब तक 15 पशुओं की मौत : 76 गांवों में मिले लंपी के मामले
- Written By: आंचल लोखंडे
Lumpi: लंपी स्किन डिजीज मवेशियों में फैलने वाला एक वायरल और संक्रामक रोग है। वर्तमान में यह रोग वर्धा जिले में तेजी से फैल रहा है। अब तक इस बीमारी से 15 पशुओं की मौत हो चुकी है।

‘लंपी’से मृत्यु दर 6।07 प्रतिशत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: लंपी स्किन डिजीज मवेशियों में फैलने वाला एक वायरल और संक्रामक रोग है। वर्तमान में यह रोग जिले में तेजी से फैल रहा है। अब तक इस बीमारी से 15 पशुओं की मौत हो चुकी है और जिले में लंपी से मृत्यु दर 6.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। समय पर इलाज मिलने से 191 पशु पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, जबकि 41 पशुओं का इलाज अभी भी जारी है। विशेष बात यह है कि हिंगणघाट और समुद्रपूर तालुका में अगस्त के अंत तक लंपी का कोई मामला नहीं था। लेकिन सितंबर महीने में समुद्रपूर तालुका में भी लंपी संक्रमित पशु पाए गए हैं।
लंपी स्किन डिजीज निथलिंग वायरस के कारण होता है। इसके प्राथमिक लक्षणों में पशुओं को बुखार आना और त्वचा पर गांठें निकलना शामिल है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी उपाय है। कुछ समय पहले जिले में पशुओं को रोकथाम के लिए वैक्सीन भी दी गई थी। लेकिन बारिश के मौसम में यह बीमारी फिर से फैलने लगी है। अब तक वर्धा जिले के 76 गांवों में लंपी के मामले सामने आए हैं। इन गांवों में 247 पशु लंपी से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 191 पशु समय पर इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।
41 पशुओं का इलाज जारी
वहीं 15 पशुओं की मौत हो चुकी है और 41 पशुओं का इलाज जारी है। वर्ष 2022 में भी वर्धा जिले में लंपी ने कहर बरपाया था और अब यह बीमारी फिर से जानलेवा साबित हो रही है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने पशुओं का सूक्ष्म निरीक्षण करें और लंपी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय में ले जाएं। जिले के 105 पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
लंपी के प्राथमिक लक्षण
तेज बुखार आना, त्वचा पर 10 से 15 मिमी की गांठें, मुंह, नाक और आंखों में घाव, आंखों में घाव के कारण दृष्टि प्रभावित होना, चारा चबाने में कठिनाई, दूध उत्पादन में कमी, पैरों में सूजन और लंगड़ाना, गर्भवती पशुओं में गर्भपात का समावेश है़ संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें, गोशालाओं की नियमित सफाई करें, संक्रमित पशु दिखने पर तत्काल नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सक से संपर्क करें और डॉक्टर की सलाह से ही उपचार करें।
आर्वी तहसील में सबसे अधिक प्रकोप
लंपी रोग का सबसे अधिक प्रकोप आर्वी तालुका में देखा गया है। यहां के 22 गांवों में लंपी संक्रमित पशु मिले हैं। अब तक 108 पशु संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 76 पशु ठीक हो चुके हैं। 8 पशुओं की मौत हुई है और 22 का इलाज जारी है।
ये भी पढ़े: वर्धा में गरबा में अश्लील गीत पर बजरंग दल की सख्त चेतावनी, कहा- नियमों का उल्लंघन किया तो…
वर्धा जिले में लंपी की स्थिति
- बाधित गांव : 76
- संक्रमित पशु: 247
- ठीक हुए पशु:191
- मौतें : 15
- उपचाराधीन पशु : 41
पशूओं को तुरंत डाक्टर के पास ले जाएं
जिला उपायुक्त पशुसंवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय डॉ. जगदीश बुकतरे ने कहा कि जिले के सात सात में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आए हैं। समय पर इलाज से पशु पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। पशुपालकों को चाहिए कि वे अपने पशुओं की देखभाल करें, गोठों की स्वच्छता बनाए रखें और किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Lumpi mortality rate is 6 percent 15 animals have died so far in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Aug 06, 2026 | 12:06 PMराजघाट के मानव अवशेष बताएंगे काशी का प्राचीन इतिहास, राखीगढ़ी से आनुवंशिक संबंधों का होगा डीएनए विश्लेषण
Aug 06, 2026 | 12:02 PMआगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील
Aug 06, 2026 | 11:39 AMInvestment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
Aug 06, 2026 | 11:29 AMएक जीत के बाद बाबर आजम का बड़ा दावा! सीरीज ड्रॉ होने के बावजूद बोले- हमारी मेहनत रंग लाई
Aug 06, 2026 | 11:28 AMदेश में 12 हजार स्कूल बंद, 40% छात्र छोड़ रहे पढ़ाई, विजय वडेट्टीवार ने शिक्षा नीति पर उठाए सवाल
Aug 06, 2026 | 11:27 AMनर्मदापुरम: हाइब्रिड मॉडल में भी किसानों की मुश्किलें बरकरार, खाद के लिए तीन-तीन लाइन में लगने को मजबूर किसान
Aug 06, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














