-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Liquor Seller Murdered Killed In Old Enmity Sensation In Gondplat
शराब विक्रेता की हत्या, पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट, गोंडप्लाट में सनसनी
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. पुरानी रंजिश के चलते तीन से चार हमलावरों ने धारदार हथियार से कातिलाना हमला कर शराब विक्रेता को मौत के घाट उतार दिया़ उक्त सनसनीखेज वारदात शनिवार की रात्रि 11 बजे शहर के गोंडप्लाट में घटते ही हड़कम्प मच गया़ पुलिस ने तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है़ मृतक मनोज मुकुंद धानोरकर (31) बताया गया़ मृतक मनोज धानोरकर केलकरवाड़ी गोंडप्लाट में प्रवीण गिरी के मकान में किराये से रहता था़ यहां से वह चोरी छुपे शराब की बिक्री करता था़ मनोज की आकाश जयस्वाल के भाई दिनेश के साथ अच्छी दोस्ती थी़ परंतु डेढ़ वर्ष पहले दोनों में किसी बात पर विवाद होने से मनोज ने दिनेश की पिटाई कर दी थी़ इसमें मनोज के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज बताया गया़ इस बात को लेकर हमेशा मनोज व आकाश में अनबन चलती थी.
मौके से भाग निकले हमलावार
भाई से मारपीट का बदला लेने आकाश अपने साथियों के साथ गिरी के मकान में पहुंचा़ उन्होंने मनोज के साथ विवाद शुरू किया़ उसी समय मनोज को पत्नी कोमल ने भोजन करने के लिए फोन लगाया़ मनोज का किसी से विवाद चलने की बात ध्यान में आने पर कोमल घटनास्थल की ओर दौड़ी. परंतु तब तक आकाश जयस्वाल व उसके साथियों ने हथियार से मनोज पर कातिलाना वार कर दिया. मनोज की पीठ, गर्दन व चेहरे पर गहरे घाव गिरने से वह खून से सना निचे गिर गया़ कोमल घटनास्थल पर पहुंचने पर उसे देख सभी हमलावर वहां से भाग निकले.
मृतक के शरीर पर 10 से 12 घाव किए
वारदात ध्यान में आते ही गोंडप्लाट में हड़कम्प मच गया़ नागरिकों की मदद से मनोज को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया़ हालत अत्यंत गंभीर होने से सेवाग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया़ सूचना मिलते ही शहर थाने की टीम मौके पर पहुंची़ मृतक के शरीर पर 10 से 12 घाव होने की बात सामने आयी़ घटनास्थल का पंचनामा कर मृतक की पत्नी कोमल धानोरकर (25) की शिकायत पर शहर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया.
सम्बंधित ख़बरें
गजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
वर्धा में साढ़े पांच माह में पांच बार फूटी मुख्य पाइपलाइन, 3.50 लाख रुपये खर्च
वर्धा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 63.77 लाख का माल जब्त
वर्धा में 11वीं प्रवेश के दो चरण पूरे, 7,556 छात्रों का दाखिला तय, 15,744 सीटें खाली
3 हमलावरों को किया गिरफ्तार
थानेदार सत्यवीर बंडीवार के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक मोहन धोंगडे, पुलिसकर्मी नरेंद्र कांबले, डीबी दल ने आरोपियों की तलाश शुरू की. रविवार को गोंडप्लाट निवासी मुख्य आरोपी आकाश भीमराव जयस्वाल (27), चेतन उर्फ चंदू रमेश जुमडे (32) व प्रितीजन अशोक मडावी (21) को हिरासत में लिया. कार्रवाई को एसपी प्रशांत होलकर, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, डीवाईएसपी पीयूष जगताप, थानेदार सत्यवीर बंडीवार के मार्गदर्शन में डीबी दल के सचिन इंगोले, दीपक जंगले, विकास मुंडे, राजेश ढगे, पीएसआई सलाम कुरेशी, राजेश राठौड़, संजय पंचभाई, सुभाष गावड, संजय मुजबैले, विलास नेहारे, सुनील मेंढे, प्रशांत बावणकर, दिनेश राठौड़, श्याम सलामे, मो़ सलमान, अविनाश निंबालकर ने अंजाम दिया़ आगे की जांच पीएसआई मोहन धोंगडे कर रहे है.
लंबे समय से चल रही थी पुरानी दुश्मनी
मृतक मनोज धानोरकर गोंडप्लाट में अवैध शराब बिक्री का व्यवसाय करता था़ आकाश व उसके भाई के साथ मनोज का डेढ़ वर्ष पहले विवाद हुआ था़ तब से दोनों में पुरानी बात को लेकर अनबल चल रही थी़ परिसर में भी मनोज की काफी दहशत थी़ आये दिन वह लोगों को धमकाया करता था़ उसके खिलाफ शहर थाने में मामले भी दर्ज है़ शनिवार की रात्रि षड्यंत्र रचकर आकाश ने अपने साथियों की मदद से मनोज को मौत के घाट उतार दिया.
Liquor seller murdered killed in old enmity sensation in gondplat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
Jun 20, 2026 | 07:52 PMPM Modi Bengal Visit: ‘पश्चिमबंग दिवस’ पर तारकेश्वर पहुंचे पीएम मोदी, विकास परियोजनाओं की दी सौगात
Jun 20, 2026 | 07:51 PMमुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Jun 20, 2026 | 07:49 PMचक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 20, 2026 | 07:48 PMसब्सक्रिप्शन की टेंशन खत्म! OTT Lovers के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रही हैं ये 5 फिल्में
Jun 20, 2026 | 07:46 PMफादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
Jun 20, 2026 | 07:37 PMभतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
Jun 20, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














