खरीफ सत्र: नकली बीज विक्रेता पर रहेगी पैनी नजर, जिले में 9 उड़न दस्तों का गठन
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. खरीफ मौसम में अनेक कंपनियां नकली खाद व बीजों की बाजार में बिक्री करती है़ इसके लिये कृषि विभाग ने नियोजन आंका है़ पैनी नजर रखने के लिये जिलास्तर पर 1 व तहसीलस्तर पर 8 कुल 9 उड़न दस्तों का गठन किया गया है़ नकली (बोगस) बीज पाये जाने पर विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी कृषि विभाग ने दी है.
रबी के बाद खरीफ मौसम की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है़ कृषि विभाग ने भी बुआई का नियोजन तैयार कर लिया़ ऐसे में बोगस बीज, खाद, कीटकनाशक दवाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिये कृषि विभाग ने 9 उड़न दस्तों का गठन किया है़ बोगस बीज, खाद बिक्री कर किसानों से धोखाधड़ी करने पर सख्त कार्रवाई होगी़ प्रशासन ने पत्र जारी किया है.
किसान बीज, खाद खरीदी करने पर बिल व पक्की रसीद ले़ं कृषि केंद्र संचालकों के प्रलोभन के बलि न बने़ं सरकार मान्य खाद, बीज की किसान खरीदी करे़ं इन दस्तों के जरिये कृषि केंद्रों की नियमित जांच की जाएगी़ खाद, बीज व कीटकनाशक दवाइयों की बिक्री का ब्यौरा लिया जाएगा़ अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई होगी, ऐसा जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक परमेश्वर घायतिडक ने बताया.
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर में नकली सोयाबीन बीज का बड़ा फर्जीवाड़ा, 17 किसानों की फसल चौपट, कंपनी-सप्लायर पर एफआईआर
महाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
छत्रपति संभाजीनगर से यवतमाल भेजे जा रहे 1040 बैग नकली खाद जब्त, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार पर मामला दर्ज
नागपुर में नकली बीज का बड़ा रैकेट बेनकाब, कृषि विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 52 लाख का माल जब्त
किसान पेश करें कागजात
बोगस बीज, खाद के संदर्भ में शिकायत निवारण कक्ष प्रमुख की ओर लिखित शिकायत दर्ज करते समय किसान खरीदी की रसीद, सातबारा व अन्य जरूरी कागजात पेश करे़ं ताकि संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके. किसान किसी भी प्रलोभन का शिकार न बने़.
-प्रभाकर शिवणकर, जिला कृषि अधीक्षक
