Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवली नगर परिषद चुनाव में बढ़ी हलचल, कई दावेदार मैदान में उतरने को तैयार

Devli Nagar Parishad Election: देवली नगर परिषद चुनाव 2025 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस और जनशक्ति आघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर होनी तय है। जानें प्रमुख उम्मीदवारों और प्रभागवार समीकरणों

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 06, 2025 | 09:51 PM

देवली नगर परिषद चुनाव में बढ़ी हलचल (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Politics: देवली नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। वार्डों में चुनाव लड़ने की इच्छा कई नेताओं में दिखाई दे रही है। मतदाताओं से मुलाकातें, बैठकों का दौर और जनसंपर्क अभियान शुरू हो चुके हैं। देवली नगर परिषद में कुल 10 प्रभाग (वार्ड) हैं, और प्रत्येक प्रभाग से दो सदस्य चुने जाएंगे। आरक्षण के अनुसार कुल 20 सदस्य निर्वाचित किए जाएंगे, जबकि नगराध्यक्ष का चुनाव पूरे शहर से किया जाएगा।

इस बार नगराध्यक्ष का पद खुली श्रेणी (ओपन कैटेगरी) के लिए आरक्षित है। नगर परिषद क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 16,458 है, जिनमें 8,291 महिलाएं और 8,167 पुरुष शामिल हैं। पिछली नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन था। भाजपा के 11 और कांग्रेस के 6 सदस्य थे, जबकि नगराध्यक्ष का पद भी भाजपा की सुचिता मडावी ने संभाला था। आगामी चुनाव में भाजपा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और देवली जनशक्ति आघाड़ी (जिसमें शिवसेना [ठाकरे गुट], प्रहार जनशक्ति और युवा संघर्ष मोर्चा शामिल हैं) के बीच त्रिकोणी मुकाबला तय माना जा रहा है।

त्रिकोणी मुकाबला तय

भाजपा की ओर से पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र मदनकर का नाम नगराध्यक्ष पद के लिए प्रमुखता से चर्चा में है। वे पूर्व सांसद रामदास तडस के करीबी माने जाते हैं और विधायक राजेश बकाने से भी उनके अच्छे संबंध हैं। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से उन्हें नगराध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है, हालांकि अंतिम निर्णय रामदास तडस पर निर्भर करेगा।कांग्रेस की ओर से पूर्व नगराध्यक्ष सुरेश वैद्य का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनके साथ पूर्व नगरसेवक हर्षवर्धन गोल्हार और पूर्व मंत्री रंजीत कांबले के करीबी सुनील बासू के नाम भी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि इन तीनों में से किसी एक को टिकट मिल सकता है।

नगरसेवक पद

जनशक्ति आघाड़ी ने किरण ठाकरे को नगराध्यक्ष पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, भाजपा के जिला महासचिव और विधायक बकाने के करीबी राहुल चोपड़ा प्रभाग 4 से चुनाव लड़ेंगे।भाजपा की ओर से रितेश लोखंडे, बंडू जोशी, मिलिंद ठाकरे, अनिल कारोटकर, नंदू वैद्य, दिलीप कारोटकर, हरिदास ढोक, रवी कारोटकर और प्रमोद ढोक के नाम नगरसेवक पद के लिए चर्चा में हैं।

ये भी पढ़े: नासिक में मंदिर से चांदी का मुकुट चुराने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने डीजल चोर गिरोह का भी किया पर्दाफाश

रोमांचक और कड़ी टक्कर वाला मुकाबला

कांग्रेस की ओर से अर्चना मून, जब्बार तवर, जयश्री देशमुख, शाम महाजन और अशोक राऊत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। देवली जनशक्ति आघाड़ी की ओर से पूर्व नगराध्यक्ष गौतम पोपटकर, प्रवीण कात्रे, भूषण कडू, अजिंक्य तांबेकर, सुमित झोरे और संजय कपूर भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार देवली नगर परिषद चुनाव बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर वाला मुकाबला साबित होने जा रहा है।

Increased excitement in deoli municipal council elections many candidates are ready to enter fray

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 09:51 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

BJP ने की चुनाव प्रभारियों की घोषणा! शिवेंद्रसिंहराजे और जयकुमार गोरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

2

282 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी, पालकमंत्री भोयर ने दी जानकारी

3

रेलवे कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बना जानलेवा! सैंडहर्स्ट रोड के पास मुंबई लोकल ने 4 लाेगों को रौंदा

4

बार एसोसिएशन चुनाव में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने की मांग, हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.