वर्धा में गर्मी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पहली बार 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, भीषण लू से जनजीवन बेहाल
Wardha Temperature Record: वर्धा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं; बुधवार को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू की चेतावनी जारी की है।
- Written By: रूपम सिंह
वर्धा में गर्मी (सौ. सोशल मीडिया)
Wardha Heatwave News: वर्धा जिले में इस वर्ष गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार, 20 मई को वर्धा का अधिकतम तापमान 47।1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जिले के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। पहली बार पारा 47 डिग्री के पार पहुंचने से नागरिकों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगा था।
बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय शहर की कई सड़कें सुनसान नजर आईं। लोगों ने अत्यावश्यक कामों को छोड़कर घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। बाजार, चौक और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तापमान 31.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद गर्मी लगातार बढ़ती गई और सुबह 11:30 बजे तापमान 43.02 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर 2:30 बजे पारा 46.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम 5:30 बजे अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
यह भी पढ़ें:- भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव कार्यक्रम घोषित, दोनों जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू
दोपहर के समय सन्नाटा
भीषण गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बाहर काम करने वाले लोगों पर वर्धा गर्मी का असर अधिक दिखाई दिया। कई स्थानों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी विदर्भ क्षेत्र में लू और अत्यधिक गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
