वर्धा जिले में भीषण गर्मी से मौत (सौ. सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा जिले में भीषण गर्मी का कहर: पिछले 24 घंटों में उष्माघात (लू) से 4 लोगों की मौत, प्रशासन में मची हलचल

Wardha Heatwave Deaths: वर्धा जिले में बढ़ते तापमान के कारण पिछले 24 घंटों में उष्माघात से 4 लोगों की मौत हो गई है। आर्वी और सेलू पुलिस मामलों की जांच कर प्राथमिक कार्रवाई में जुटी है।

रूपम सिंह

Wardha Heatwave Deaths Arvi Police Investigation: वर्धा  जिले में कुछ दिनों से तापमान दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहा है। अब इसका बुरा असर जनस्वास्थ्य पर हो रहा है। इसी बीच पिछले चौबीस घंटे में उष्माघात से 4 मृत्यु के मामले प्रकाश में आने से प्रशासन में हलचल मच गई है।

आर्वी तहसील के मायाबाई वार्ड निवासी गोलू हिरामन हुमे (35) का शव शहर के गुरुनानक चौराहे पर पाया गया। मृतक यह मजदूरी का काम करता था। उसे शराब की लत बताई गई। काफी देर तक गर्मी में होने के कारण उसकी मृत्यु होने की जानकारी है।

प्रकरण में आर्वी पुलिस जांच कर रही है। आर्वी थाना क्षेत्र के पारगोठान में बेबी खुशाल निमजे (65) निवासी सावंगी पोल की मौत हुई। 19 मई को वह खेत में मजदूरी का काम करने गई थी। भीषण गर्मी के कारण गश खाकर नीचे गिर गई। उन्हे तुरंत आर्वी के अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खेत में मृतावस्था में पाए गए मडावी

चौथी घटना सेलू थाना क्षेत्र के केलझर से दहेगांव मार्ग पर सामने आयी। जहां दिलीप गोविंद मडावी (54) नामक व्यक्ति मृतावस्था में पाया गया। वह भंडारा जिले के गणेशपुर का निवासी बताया गया। वह सृध्दि महामार्ग के समीप शाहा के खेत के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसकी मौत भी उष्माघात से होने की प्राथमिक जानकारी है। प्रकरण में सेलू पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश