Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: बोर डैम में बोट पलटने से मत्स्य अधिकारी की मौत, 4 बाल बाल बचे

  • By navabharat
Updated On: Nov 20, 2023 | 12:51 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सेलू (सं). तहसील के बोर डैम पर बने मत्स्योद्योग केंद्र के केज पर विजिट देने मत्स्योद्योग विभाग नागपुर की टीम पहुंची थी. केज से प्लेट फार्म की ओर वापस लौटते समय अचानक उनकी नाव पलट गई़  इस दुर्घटना में विभाग के प्रशासकीय अधिकारी की मौत हुई तो अन्य चार लोग बाल बाल बच गये़  उक्त घटना शनिवार रात्रि 9 बजे प्रकाश में आते ही हडकम्प मच गया. डैम में डूबे अधिकारी की खोज में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है़  मृत अधिकारी का नाम युवराज फिरके (53) बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर डैम पर पर बने केज के निरीक्षण के लिये नागपुर मत्स्योद्योग विभाग के पांच अधिकारी, कर्मियों की टीम शनिवार की रात्रि पहुंची थी. टीम में प्रशासकीय अधिकारी युवराज फिरके, सुनील ठाकरे, कठाणे, गेडे व महेंद्र सिंग आदि का समावेश था़ रात्रि सभी ने बोट के जरिये केज का निरीक्षण किया. सभी एक बोट में रात्रि 9 बजे के दौरान प्लैटफॉर्म की ओर लौट रहे थे़, तभी अचानक बोट पलट गई़  किसी तरह ठाकरे, कठाणे, गेडे व महेंद्र सिंग यह चारो रस्सी की मदद से बाहर निकले़ परंतु प्रशासकीय अधिकारी फिरके गहरे पानी में डूब गये़  देर रात तक उनकी खोजबीन चली. 

पहुंचा बचाव दल

  • घटना की सूचना बोरी कोकाटे के पुलिस पटेल ने सेलू पुलिस को देते ही टीम मौके पर पहुंची़ नागपुर एनडीआरएफ व वर्धा बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंचा. 
  • देर रात तक खोज चली, परंतु सफलता नहीं मिली. रविवार की सुबह नागपुर एनडीआरएफ के दिलीप यादव के नेतृत्व में पुन: खोजबिन शुरु हुई. 
  • दोपहर 4 बजे तक प्रशासकीय अधिकारी फिरके का कोई पता नहीं चल पाया. इस घटना के बाद परिसर में हडकम्प मच गया. 
  • प्रकरण में सेलु पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
  • उक्त टीम इतनी रात को निरीक्षण के लिये क्यों पहुंची, बोट से जाते समय सुरक्षा की दृष्टि से क्या उपाययोजना की गई थी, आदि प्रश्न उपस्थित हो रहे है़.

प्रकरण की चल रही जांच

नागपुर मत्स्त्योद्योग विभाग का दल शनिवार की रात्रि विजिट के लिये पहुंचने की जानकारी है. बोट से वापस लौटते समय नाव पलटी. इसमें चार लोग बचे तो एक अधिकारी डैम में डूब गया. उनकी खोज चल रही है. प्रकरण में सेलू पुलिस जांच कर रही है. 

-तिरुपति राणे, थानेदार, सेलू

सम्बंधित ख़बरें

Wardha Crime Report 2025: शराबबंदी और रेत माफिया पर नकेल कसना मुश्किल? सजा का ग्राफ गिरा नीचे

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

भाजपा व मित्र दल का 28 सदस्यों का गुट, नगरसेवकों ने जिलाधिकारी से मान्यता देने की मांग की

नशे में धुत EO का हंगामा, पुणे प्रशिक्षण में गंभीर मामला, प्रशासन में खलबली

Fisheries officer dies due to boat capsizing in bor dam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2023 | 11:58 PM

Topics:  

  • Boat Sink
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.