Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा बिजली विभाग विवाद: बिना सूचना घर में घुसकर काटा कनेक्शन, 15 हजार के बिल पर जांच से पहले ही की कार्रवाई

Wardha Electricity Meter Bill: वर्धा में बिजली बिल भुगतान में दो दिन की देरी पर परिवार की गैरमौजूदगी में बिजली कर्मियों द्वारा घर की बिजली काटकर मीटर हटाने का आरोप लगा है। घटना CCTV में कैद हुई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 21, 2026 | 05:04 PM

वर्धा, बिजली बिल, महावितरण, मीटर, विवाद, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Power Supply: वर्धा केवल दो दिन बिजली बिल भुगतान में देरी होने पर बिजली कर्मचारियों की मनमानी का गंभीर मामला प्रकाश में आया। जहां मकान मालिक की गैरमौजुदगी में छह से सात बिजली कर्मियों ने घर में घुसकर बिजली आपूर्ति खंडित कर मीटर निकाल कर ले गए, इस कार्रवाई के दौरान घर में केवल एक बालक मौजूद था, जो अचानक हुई इस कार्रवाई से डर गया था।

इस प्रकरण में मकान मालिक ने दोषियों के विरुध्द सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार सेवाग्राम मार्ग पर स्थित वैशालीनगर में चंद्रकांत जिवतोडे का मकान है। जिवतोडे यह हाईवे पुलिस चौकी जाम में कार्यरत है। उन्हें लगभग 15 हजार रुपये बिजली बिल प्राप्त हुआ था। बिल के भुगतान के लिए उन्हें महावितरण से फोन आया था।

घर में अकेले बच्चे के सामने बिजली काटकर मीटर ले गए कर्मचारी

अधिक बिल आने का संदेह होने के कारण जिवतोडे ने दो दिन में बिजली कार्यालय पहुंच कर जांच के बाद बिल की राशि अदा करने की बात कही। परंतु बिना किसी सूचना के गुरुवार, 18 जून सुबह 11 बजे उनके मकान में पांच से छह बिजली कर्मचारी आ धमके, उस समय चंद्रकांत जिवतोडे जाम में अपने ड्यूटी पर थे।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में सीवरेज कार्य में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर अमोल येडगे का सख्त रुख

पुणे में जलकुंभी हटाने पर खर्च को लेकर विवाद, 16.61 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा; मनपा पर उठे सवाल

मानसून की देरी से अकोला में गहराया जल संकट, 57 गांवों की जीवनरेखा उमा प्रकल्प अंतिम स्तर पर

पुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी

जबकि उनकी पत्नी कार्यालयीन काम से गई थी। बुजुर्ग पिता भी कहीं बाहर गए थे। घर पर एक बालक मौजूद था। अचानक इतने सारे लोग चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए घर पहुंचने से बालक डर गया। घर पर कोई नहीं है, यह जानते हुए भी बिजली कर्मियों ने मनमानी करते हुए उनकी बिजली सेवा खंडित कर दी।

यही नहीं तो मीटर निकाल कर ले गये। परिवार के सदस्य घर पहुंचने के बाद डरे सहमे बालक ने कुछ लोग आकर मीटर ले गये, ऐसा बताया, मकान में लगे सीसीटीवी में बिजली कर्मियों की यह हरकत कैद हुई है।

कार्रवाई की मांग पीड़ित पुलिस में है

मकान मालिक चंद्रकांत जिवतोडे ने बताया कि, मैं नियमित रुप से बिल का भुगतान करता हूं। केवल एक दिन भूगतान में देरी हुई थी। बावजूद इस प्रकार घर में कोई मौजूद न होते हुए एक बालक के सामने पाच से छह कर्मी मनमानी तरीके से मीटर ले गये।

यह भी पढ़ें:- वर्धा क्राइम अपडेट: बैंक रिकवरी एजेंट से लूट का मामला सुलझा, 30,500 कैश समेत डेढ़ लाख का माल जब्त

यह व्यवहार कहां तक उचित है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ऐसी मांग उन्होंने की। इस घटना के बाद परिसर के नागरिकों ने भी असंतोष व्यक्त किया है।

Electricity meter removed over two day bill payment delay wardha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Power Outage
  • Power Shortage
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.