Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदर्भ में भीषण गर्मी के बीच स्कूल 29 जून से शुरू करने की मांग, पंकज भोयर ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

Vidarbha Heatwave: विदर्भ में लगातार 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल राज्यमंत्री भोयर ने मुख्यमंत्री से स्कूलों की शुरुआत 29 जून से करने की मांग की है। 

  • Author By Md. Salam | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 08, 2026 | 08:08 PM

Heat Stroke Risk (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vidarbha School News: इस वर्ष भीषण गर्मी के कारण विदर्भ क्षेत्र को अभूतपूर्व तापमान का सामना करना पड़ रहा है। मई माह से ही तापमान लगातार 45 से 47 डिग्री से. के आसपास बना हुआ है और देश के सबसे अधिक तापमान वाले शहरों की सूची में विदर्भ के कई शहर शामिल रहे हैं। जून महीने की शुरुआत के बाद भी तापमान में अपेक्षित कमी नहीं आने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसी पार्श्वभूमि में राज्य के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विदर्भ के स्कूलों को 15 जून के बजाय 29 जून से शुरू करने की मांग की है। डॉ. भोयर ने सोमवार को मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए विदर्भ की वर्तमान मौसम स्थिति और उसके विद्यार्थियों पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी।

विदर्भ के स्कूल 29 जून से शुरू करने का प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है, जिसके कारण उन्हें लू लगने, निर्जलीकरण, सिरदर्द, चक्कर आना, थकान तथा अन्य गर्मीजनित बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक शालाओं में पर्याप्त मात्रा में ठंडे पेयजल, छाया तथा गर्मी से बचाव की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

जायकवाड़ी में थमा पानी, शहर की प्यास पर संकट! क्या फेल हो जाएगी 50 MLD अतिरिक्त पानी की योजना?

अमरावती में बच्चू काडू की बड़ी मांग; सरकार किसान Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव

भंडारा में रेत माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, लाखों के वाहन और रेत जब्त

156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स

इस वर्ष नागपुर, चंद्रपुर, अकोला, अमरावती, वर्धा और यवतमाल जिलों में तापमान ने रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है। जून के पहले सप्ताह में भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ है, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है। मौसम में बदलाव और मानसून के विलंब से आगमन के कारण गर्मी का दौर और लंबा हो गया है।

छात्रों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता

डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल खुलने की तिथि आगे बढ़ाना आवश्यक है। उनकी इस मांग पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है तथा विदर्भ के स्कूल 29 जून से शुरू करने के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ दिनों से शिक्षक संगठनों और अभिभावकों द्वारा भी स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. भोयर द्वारा उठाए गए इस संवेदनशील कदम का विभिन्न स्तरों पर स्वागत किया जा रहा है।

Demand to start schools in vidarbha from june 29 priority given to health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 06:54 PM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Maharashtra News
  • School News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.