Wardha News: रोहिंग्या को दिए दाखिले तुरंत रद्द करें, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने की मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमय्या सोमवार, 16 जून को वर्धा में पहुंचे थे। जिलाधिकारी से चर्चा कर जिले में अनधिकृत रूप से निवासित 800 रोहिंग्याओं को दिए गए प्रमाणपत्र पर प्रश्न उपस्थित किए।
- Written By: आंचल लोखंडे
रोहिंग्या को दिए दाखिले तुरंत रद्द करें। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया सोमवार, 16 जून को वर्धा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से चर्चा कर जिले में अनधिकृत रूप से निवासित 800 रोहिंग्याओं को दिए गए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, मतदान कार्ड, राशन कार्ड आदि पर प्रश्न उपस्थित किए। साथ ही रोहिंग्याओं को दिए गए सभी प्रमाणपत्र व दाखिले रद्द करने की मांग उन्होंने जिला प्रशासन से की।
राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से वर्धा जिले में इतनी बड़ी संख्या में निवासित होने वाले रोहिंग्याओं के प्रशासन की अनदेखी से प्राप्त हुए दाखिले चिंता का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में प्रशासन ने विशेष मुहिम चलाकर उचित कार्रवाई करने की सूचना सोमय्या ने दी। देश की सुरक्षा के साथ चल रहा खिलवाड़ कदापि सहन नहीं किया जाएगा, ऐसी भूमिका उन्होंने ली।
किरीट सोमय्या इनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मान
इस बैठक में भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश वाघमारे, जिलाध्यक्ष संजय गाते व अन्य अधिकारी, कर्मी मौजूद थे। वहीं किरीट सोमैया का वर्धा में आगमन होने के बाद विश्राम भवन में बैठक ली गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेश वाघमारे, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय गाते, महामंत्री जयंत कावले, महिला नेता अर्चना वानखेड़े, जिला मुख्यालय प्रभारी श्रीधर देशमुख, प्रशांत बुर्ले, शहर अध्यक्ष निलेश किटे, मंडल अध्यक्ष सचिन चन्ने, महिला आघाड़र जिला महामंत्री श्रेया देशमुख, वंदना भूते, चित्रा ठाकुर, पल्लवी मोहालकर आदि ने किरीट सोमय्या का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा रोड हमला: ‘ लोन वुल्फ ’ एंगल से ATS की जांच तेज, ISIS कनेक्शन के संकेत
वर्धा में भीषण गर्मी के बीच रक्त संकट गहराया, अस्पतालों में सिर्फ 10 दिन का स्टॉक; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही गोदावरी अर्बन, पालकमंत्री पंकज भोयर ने सहकार क्षेत्र की भूमिका को सराहा
पूर्व विधायक ने पुराने साथियों से की मुलाकात, अचानक पुलगांव पहुंचे
तस्वीर प्रकाशित हुई और हंगामा शुरू
जिसके बाद किरीट तुरंत जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उप जिला कलेक्टर कार्यालय में उन्होंने रोहिंग्याओं को दिए जाने वाले प्रमाण पत्र का मुद्दा उठाया। लेकिन उप जिला कलेक्टर की कुर्सी पर सीधे बैठे सोमय्या की तस्वीर प्रकाशित हुई और हंगामा शुरू हो गया।
शिवसेना नेता सुषमा अंधारे ने इस पर सवाल भी उठाया, “ऐसे अज्ञानी लोग पढ़े-लिखे लोगों की कुर्सी पर कैसे बैठ सकते हैं?” अंधारे ने इस पोस्ट में टिप्पणी की कि भाजपा शासित राज्य में प्रशासनिक अधिकारी पीछे छूट गए हैं। कुछ कांग्रेस समर्थकों ने फेसबुक पर भी ऐसी ही आलोचना की है।
पेट्रोल चुरा कर करोड़पति बने धीरूभाई अंबानी: अजित पवार
वर्धा जिले में 800 अनधिकृत रोहिंग्या
जिला कलेक्टर वोनमाथी सी. से बात करते हुए किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि वर्धा जिले में 800 अनधिकृत रोहिंग्या रह रहे हैं। इन अनधिकृत निवासियों ने जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मतदाता सूची में मतदाता पंजीकरण कार्ड प्राप्त किए हैं।
इन सभी को रद्द किया जाना चाहिए। प्रशासन की अक्षम्य लापरवाही के कारण ये प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। यह चिंता का विषय है। इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। किरीट सोमैया ने तर्क दिया कि देश की सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है, उसे रोका जाना चाहिए।
