Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेल टिकट काउंटर पर कर्मी की दादागीरी, दुर्व्यवहार से यात्रियों में बढ़ता जा रहा रोष

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 22, 2023 | 12:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुलगांव (सं). रेलवे स्टेशन पर केवल 1 ही टिकट काउंटर शुरू रहता है. ऐसे में कार्यरत कर्मचारी की ओर से यात्रियों से दादागीरी करके अभद्र व्यवहार करने की घटनाएं सामने आ रही है. शुक्रवार को रेलवे काउंटर पर सुबह बड़ा विवाद निर्माण होने से यात्री रोष जता रहे थे़  अभद्र व्यवहार करने वाले संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग यात्रियों ने की है.

50,000 आबादी वाले क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर केवल 1 ही टिकट काउंटर है. टिकट काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी मनमानी करते दिख रहे है़. इससे यात्रियों की गाड़ियां छूटने की घटनाएं सामने आ रही है. संबंधित कर्मचारी पर आरपीएफ का डर बताकर धमकाने का आरोप शिकायतकर्ता यात्रियों ने लगाया है. शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी सुयोग की ड्यूटी नहीं होने पर भी जबरन टिकट बुकिंग पर बैठ गया. भीड़ ज्यादा होने पर महिला की कोई लाइन नहीं थी.

कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सिर्फ एक ही महिला को टिकट देने में आनाकानी करने लगा और अन्य को फटकार रहा था. जानवरों जैसे लाइन मत लगाओ, गाड़ी के एक घंटा पहले आओ, यह कहकर यात्रियों को अपमानित कर रहा था. यात्रियों ने इस संबंध में शिकायत रेलवे नागपुर जोन के अध्यक्ष, सांसद रामदास तड़स, स्टेशन मैनेजर मुदलीयाद, रेलवे विलीजंस विभाग नागपुर से की है़  कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर वर्धा में भव्य समारोह, पालकमंत्री पंकज भोयर का संबोधन

बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर

आष्टी के जंगलों में लगी भीषण आग ने तीसरे दिन लिया विकराल रूप; हाईवे दो घंटे बंद

वर्धा: चलती ट्रेन में अकेला मिला ढाई साल का मासूम, यात्रियों की सतर्कता और आरपीएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू

Bullying by employee at railway ticket counter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2023 | 11:40 PM

Topics:  

  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.