गोंदिया में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहनों समेत 28.79 लाख का माल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Gondia Crime News: गोंदिया के रावणवाड़ी और आमगांव में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग मामलों में वाहनों और रेत समेत 28.79 लाख का माल जब्त किया गया।
Gondia's Ravanwadi and Amgaon police busted illegal sand mining networks, seizing tippers, a tractor, and sand worth 28.79 lakh, while booking three accused.
अवैध रेत उत्खनन ,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Illegal Sand Mining: रावणवाड़ी और आमगांव पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 28 लाख 79 हजार 400 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज किए हैं।

रावणवाड़ी पुलिस ने रेलवे स्टेशन चौक, काटी परिसर में कार्रवाई करते हुए डांगोरली स्थित वैनगंगा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किए जा रहे एक टिप्पर (एमएच-35/एजे-3246) और उसमें भरी रेत जब्त की। जब्त वाहन और रेत की कुल कीमत 13 लाख 18 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में गोरेगांव तहसील के म्हसगांव निवासी जितेंद्र देवचंद भोंडे (34) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसी क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने टिप्पर (एमएच-35/एजे-9366) तथा उसमें भरी 6 ब्रास रेत जब्त की। जब्त माल की कुल कीमत 15 लाख 6 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकरण में सालेकसा तहसील के सलंगटोला निवासी स्वप्नील प्रीतम मेंढ़े (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

वहीं आमगांव पुलिस ने ग्राम किकरीपार में अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर (एमएच-35/एआर-5405) और उसके ट्रॉली में भरी 1 ब्रास रेत जब्त की। जब्त माल की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। इस मामले में किकरीपार निवासी पंकज लिंबराज ब्राम्हणकर (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रावणवाड़ी और आमगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 28.79 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com