Wardha News: आर्वी क्रीड़ा संकुल की बदहाली से खिलाड़ी परेशान, मूलभूत सुविधाओं की कमी पर उठे सवाल

Arvi Krida Sankul: आर्वी तालुका क्रीड़ा संकुल में पानी, शौचालय, सीसीटीवी, खेल सामग्री और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है।
arvi krida sankul basic facilities sports players problem
आर्वी क्रीड़ा संकुलफाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Arvi Sports Complex: आर्वी स्थित तालुका क्रीड़ा संकुल में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की मूलभूत सुविधाओं की ओर तालुका क्रीड़ा अधिकारी और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। खिलाड़ियों द्वारा कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से क्षेत्र के खेल जगत के पिछड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले अनेक विद्यार्थी रोजाना इस क्रीड़ा संकुल में अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रीड़ा संकुल में करीब 10 मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय एवं वॉशरूम की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

आर्वी क्रीड़ा संकुल में अव्यवस्था

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। नियमित अभ्यास के लिए आवश्यक खेल सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराई जाती। क्रीड़ा संकुल के आसपास के मार्गों पर लगे पथदीप लंबे समय से बंद पड़े हैं। बारिश के दिनों में संकुल तक पहुंचने वाले रास्ते कीचड़मय और बदहाल हो जाते हैं, जिससे खिलाड़ियों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा क्रीड़ा संकुल में स्थित जिम और बैडमिंटन हॉल की नियमित देखभाल एवं आवश्यक मरम्मत भी नहीं की गई है। मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों के क्रीडा अभ्यास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल ध्यान देकर क्रीड़ा संकुल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

मैदान में आवारा पशुओं का आतंक

खुले मैदान में आवारा पशु प्रवेश कर गंदगी करते हैं, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है और खेल अभ्यास भी प्रभावित होता है। खिलाड़ियों के क्रीड़ा अभ्यास पर पड़ रहा सीधा असर इन सभी समस्याओं के कारण खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास पर सीधा असर पड़ रहा है। विशेष रूप से राज्य एवं जिला स्तर पर खेलने की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

arvi krida sankul basic facilities sports players problem
मुंबई के सायन फ्लाईओवर पर आया बड़ा अपडेट! 500 टन के गर्डर फिट, जानें सितंबर में किस दिन मिलेगा जाम से मुक्ति

तत्काल सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए

खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि आर्वी तालुका क्रीड़ा संकुल की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संकुल की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com