Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंगनवाड़ी सेविका की बेटी रिया बनेगी डाक्टर, मुंबई के मेडिकल कालेज में मिला प्रवेश

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलुकाटे की छात्रा रिया अविनाश गजभिये का मुंबई के सरकारी ग्रांट मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है.

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 25, 2025 | 04:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. जवाहर नवोदय विद्यालय सेलुकाटे की छात्रा रिया अविनाश गजभिये का मुंबई के सरकारी ग्रांट मेडिकल कालेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है. विशेष यह कि रिया यह गरीब परिवार से होने के साथ ही उसकी मां विशाखा आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत है.

आंगनवाड़ी सेविका की बेटी डाक्टर बनने जाने से सराहना हो रही है. कुछ दिनों पूर्व नीट परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था.  इसमें रिया ने 579 अंक प्राप्त कर पिछड़ावर्गीय श्रेणी से संपूर्ण महाराष्ट्र में 126 वां क्रमांक प्राप्त किया. इस राउंड में रिया को नागपुर स्थित सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय में प्रवेश मिला था. अगले राउंड में सर जेजे अस्पताल ग्रुप के सरकारी ग्रांट वैद्यकीय अस्पताल मुंबई में एमबीबीएस के लिए प्रवेश मिला है. उसकी शुरूआती पढ़ाई देवली तहसील के पिंपलगांव लुटे से हुई.

जवाहर नवोदय का नाम किया रोशन

इसके बाद उसका चयन आगामी शिक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, सेलुकाटे में हुआ़  बारहवीं तक पढ़ाई पूर्ण करने के बाद विद्यालय के मार्फत चयन पुणे स्थित दक्षणा फाउंडेशन में एक वर्ष नीट परीक्षा के कोचिंग के लिए गया. वह बचपन से ही डाक्टर बनना चाहती है. पिता का छत्र बचपन में ही खो गया. इसके बावजूद हार न मानते हुए उसने डाक्टर बनने की राह आसान की है. छात्रा का नवोदय के पूर्व विद्यार्थी संगठन, नवोदय के शिक्षक, गांव के नागरिक व वर्धा शहरवासियों ने अभिनंदन किया.

सम्बंधित ख़बरें

सरकारी दफ्तर बना ‘डांस फ्लोर’, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके सरकारी बाबू; वीडियो वायरल!

Wardha: 5 हजार की डील और 2 हजार की पहली किस्त; ACB ने राजस्व सहायक प्रशांत नंदेश्वर को रंगेहाथ दबोचा

सिंदी में ग्रामीण अस्पताल की मांग, 19, 20 और 21 फरवरी को खून से लिखा पत्र भेजकर किया जाएगा आंदोलन

हर समस्याओं का हो समाधान, पंकज भोयर के जनता दरबार में 350 से अधिक निवेदन हुए स्वीकृत

Anganwadi workers daughter riya will become a doctor got admission in mumbais medical college

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2023 | 11:55 PM

Topics:  

  • Jawahar Navodaya Vidyalaya
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.