- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Accident On Samruddhi Mahamarg Truck Container Collided 2 People Injured
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और कंटेनर में हुई टक्कर, 2 लोग गंभीर घायल
Samruddhi Mahamarg Accident: समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत की खबर सामने आई है। इस हादसे में ट्रक का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस

समृद्धि महामार्ग पर हादसा (सौजन्य-नवभारत)
Samruddhi Mahamarg Accident: समृद्धि महामार्ग पर एक बार फिर भीषण हादसे की खबर सामने आई है। समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी लगने से अनियंत्रित ट्रक सामने चल रहे कन्टेनर से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक का चालक व क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गया।
यह हादसा 24 जुलाई की तड़के 4 बजे समृद्धि महामार्ग के चेनेज क्रमांक 36/900 नागपुर कॉरिडोर पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सय्यासराना निवासी सिबुलो पाल (22) यह नासिक से ट्रक क्रमांक यूपी 70 पीटी 1791 लेकर पटना जाने के लिए निकला था। ट्रक में फूलगोबी का माल भरा हुआ था।
बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक
नागपुर कॉरिडोर के चेनेज क्रमांक 36/900 समीप उसे नींद की झपकी लग गई और उसका नियंत्रण छूट गया। झपकी लगने से नियंत्रण छुटने के कारण ट्रक सामने चल रहे कंटेनर क्रमांक एमच 05 एफजे 0386 से जाकर टकराया। हादसा इतना भीषण था कि, ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
गले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
इसमें चालक सिबुलो पाल व क्लीनर अनिल कुमार मुन्नालाल दोनों फंस गए। सूचना मिलते ही हाईवे का बचाव दल मौके पर पहुंचा। क्रेन व कटर मशीन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। चालक सिबुलो पाल की हालत गंभीर बताई गई। दोनों को एम्बुलेंस से सावंगी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मौके पर हाईवे पुलिस के पीएसआई दिलीप थाटे, एमएसएफ स्टाफ, क्यूआरवी स्टाफ ने तुरंत पहुंच कर बचाव कार्य शुरु किया। इस प्रकरण में सेलू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – अब ‘समृद्धि’ की सुरंगों में मिलेगा सिग्नल, मोबाइल नेटवर्क के लिए MMRDC की नई योजना
नासिक के व्यापारी की हुई थी मौत
यह पहला मामला नहीं है, जब समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा हुआ हो। गनीमत की बात यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई। पिछले महीने ही उद्घाटन किए गए समृद्धि महामार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। इस हादसे में नासिक के उद्योगपति सुनील हेकरे की मौत हो गई थी, जबकि कार में मौजूद उनकी पत्नी और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, इस हादसे को लेकर सुनील हेकरे के परिजनों ने आरोप लगाया था कि यदि समय पर उपचार मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।
Accident on samruddhi mahamarg truck container collided 2 people injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














