Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेत से लदे 5 टिप्पर पकड़े, 82 लाख का माल किया बरामद, 10 लोग अरेस्ट, 4 फरार

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 12, 2024 | 02:33 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

देवली (सं). देवली पुलिस ने मध्यरात्रि दौरान रेतमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. अड़ेगांव चौफुली परिसर से रेत से लदे पांच टिप्पर पकड़े गए. करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया. तो 4 आरोपी फरार होने में सफल रहे़ मौके से कुल 82 लाख रुपयों का माल पुलिस ने जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महिनों से पुलिस विभाग ने रेत तस्करों के नाक में दम कर रखा है. हर रेत अवैध रेत ढुलाई व उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है़  खुपिया जानकारी के आधार पर देवली पुलिस ने मध्यरात्रि आड़ेगांव चौफुली परिसर में नाकाबंदी की. यहां से गुजर रहे रेत से लदे टिप्पर रोके गये़  इस दौरान कुछ लोग फरार होने में सफल रहे़  दस लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया़  पूछताछ में बिना किसी अनुमति व रॉयल्टी के रेत की ढुलाई होने की बात स्पष्ट हुई.

मौके से पांच टिप्पर, एक कार, मोबाइल व रेत जब्त की गई. पकड़े गए आरोपियों में कलंब निवासी पुरुषोत्तम लक्ष्मण गोहने, पडेगांव निवासी पलसराम भास्कर कन्नाके, वर्धा निवासी नितिन सुभाष जयस्वाल, धीरज बाबाराव ओरके, देवली निवासी सुनील तेलरांधे, नितेश हेंगडे, यवतमाल निवासी महेश शेंडे, अंकुश ढगे, किशोर चांदेकर, गणेश नेवारे का समावेश है़  इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक डा़ सागर कवडे, एसडीपीओ प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन थानेदार वाढिवे के निर्देश पीएसआय अश्विन गजभिये, पुलिस कर्मी ब्रह्मानंद मून व टीम ने अंजाम दिया.

सम्बंधित ख़बरें

महाशिवरात्रि पर उपवास में सावधानी: एफडीए ने अन्न विषबाधा का खतरा बताया, सही भंडारण जरूरी

वर्धा ST में अब स्मार्ट कार्ड से सफर, छूट व रिफंड एक ही सिस्टम में; छात्र, वरिष्ठ, सबके लिए कार्ड

वर्धा RTE के तहत जल्द शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, लॉटरी से होगा स्कूल चयन; गरीब बच्चों को मौका

प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, आरोपी फरार; रामनगर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध

5 sand tippers caught goods worth rs 82 lakh recovered 10 people arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2024 | 11:43 PM

Topics:  

  • Sand Trucks
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.