वेणी लोअरपुस परियोजना में अनियमितताओं के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Yavatmal News: विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने वेणी लोअरपुस परियोजना के नहर मरम्मत कार्य में गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने 10 दिनों में हुए ₹4 करोड़ के भुगतान की जांच की मांग की है।
Yavatmal Vijay Wadettiwar Veni Lower Pus Project: महागांव तहसील के अंतर्गत वेणी लोअरपुस परियोजना के मुख्य नहर के मायनर मरम्मत कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। विजय वडेट्टीवार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है कि ठेकेदार को मात्र 10 दिनों के भीतर 4 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया, जिससे कार्य प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में वडेट्टीवार ने जलसंपदा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।
स्थानीय किसान नेताओं के अनुसार, पिछले 34 वर्षों से नहर की मरम्मत और सीमेंट लाइनिंग की मांग की जा रही थी। हाल ही में 27 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, जिसमें 50 किलोमीटर लंबी नहर के कार्य के लिए 17 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई।
हालांकि, वर्तमान में ठेकेदार द्वारा केवल मिट्टी व मुरुम हटाने और झाड़-झंखाड़ साफ करने का कार्य किया जा रहा है, जबकि आवश्यक सीमेंट लाइनिंग का कार्य नहीं हो रहा है। इसके अलावा, कार्य की शुरुआत 50 किलोमीटर क्षेत्र से की गई है, जबकि 0 से 12 किलोमीटर का टेल भाग छोड़ा गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि भविष्य में नहर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाएगा, जिससे कृषि उत्पादनप्रभावित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
आदिवासी नहीं वनवासी? बयान को लेकर यवतमाल में बवाल, बिरसा ब्रिगेड का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
यवतमाल का ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अध्ययन कक्ष’ बदहाल, छात्रों ने प्रशासन पर उठाए सवाल
परियोजना क्षेत्र में 34 वर्ष पुराने सागवान के वृक्षों की बिना अनुमति कटाई के भी आरोप लगाए गए हैं। किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि यदि कार्य इसी प्रकार जारी रहा, तो दो वर्षों में नहर की स्थिति फिर खराब हो सकती है। इस पूरे मामले में कार्य की गुणवत्ता और वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
