औरंगजेब की कब्र पर चढ़ा वीएचपी-बजरंग दल का पारा, महाराष्ट्र में जगह-जगह प्रदर्शन-हंगामा
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सोमवार को विहिप और बजरंग दल की ओर से पुणे समेत विभिन्न जिलों में छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
छत्रपति संभाजीनगर से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्म छावा की रिलीज के बाद से पूरे महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर बवाल मचा हुआ है। मुगल शासक की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन और हंगामा हो रहा है। सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर पुणे समेत कई जिलों में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ता छत्रपति संभाजीनगर में बनी औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल और बजरंग दल के नेता नितिन महाजन के बयान से मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है।
विनोद बंसल ने शिवाजी महाराज की जयंती पर दी बधाई
विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर ट्वीट पर सभी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुगल शासकों से लोहा लेते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी तीन पीढ़ियों का बलिदान दिया लेकिन हार नहीं मानी। औरंगजेब की समाप्ति के बाद अब समय आ गया है कि उसका नामोनिशान तक को मिटा दिया जाए। बंसल ने ट्वीट कर औरंगजेब की कब्र को छत्रपति संभाजीनगर से हटाए जाने को लेकर सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं…
आज इस अवसर पर विहिप-बजरंगदल महाराष्ट्र का राज्य व्यापी प्रदर्शन है। इसके माध्यम से आज सम्पूर्ण महाराष्ट्र यह संकल्प लेगा कि संभाजी नगर में बनी औरंगज़ेब की कब्र का समूल होकर औरंगजेबी मानसिकता की भी भारत से सदा के लिए विदाई… — विनोद बंसल Vinod Bansal বিনোদ বনসল వినోద్ బన్సాల్ (@vinod_bansal) March 17, 2025
सम्बंधित ख़बरें
NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
हज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई
संभाजीनगर की सफाई व्यवस्था पर आर्थिक संकट, कचरा संकलन एजेंसी पर बढ़ा करोड़ों का मासिक बोझ
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
बजरंग दल ने भी किया प्रदर्शन
छत्रपति संभाजीनगर से औरंगजेब की क्रब को हटाए जाने की मांग को लेकर पुणे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त विरोध देखने को मिल रहा है। जिला कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं की ओर से धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। संगठन के नेता नितिन महाजन ने अपील की है कि सरकार को औरंगजेब की कब्र को हटाए जाने को लेकर जल्द ही सख्त कदम उठाने चाहिए।
फिल्म छावा के रिलीज के बाद बढ़ी मांग
अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के प्रदर्शित होने के बाद से मुगल शासक औरंगजेब के प्रति लोगों का विरोध तेज हो गया है। फिल्म में छत्रपति संभाजी पर फिल्माए गए अत्याचार और निर्मम हत्या के दृश्यों के बाद से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी विरोध शुरू हो गया था। आज शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र के सभी जिलों में प्रदर्शन कर सरकार से औरंगजेब की कब्र को छत्रपति संभाजीनगर से हटाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।
