Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव के मन की ऊधौ जानैं…ठाकरे ने भाजपा को किया कन्फ्यूज, पहले साधा निशाना फिर दी बधाई

महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे सियासी उलटफेर के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले भाजपा पर निशाना साधा तो बाद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दे दी। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 17, 2024 | 07:55 PM

देवेंद्र फडणवीस व उद्धव ठाकरे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  महाराष्ट्र के राजनीति में पिछले पांच सालों में जो हुआ, उसने सबको भ्रम में डाल रखा है। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रहे सियासी उलटफेर के बीच विधानसभा चुनाव के बाद सत्ताधारी महायुति में खटपट शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने भी भाजपा को भ्रम में डाल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने पहले भाजपा पर निशाना साधा तो बाद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कक्ष में पहुंच कर बधाई भी दी। इस घटना के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी नीत महायुति को मिली ऐतिहासिक सफलता में लाडली बहन योजना का उल्लेखनीय योगदान रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि राज्य की सभी बहनों के खाते में बिना शर्त के जल्द से जल्द पैसा जमा कराए।

शीतकालीन सत्र के उपलक्ष्य में नागपुर पहुंचे ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव में की गई घोषणा के अनुरूप बहनों को 2100 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से योजना का बकाया पैसे देने की मांग की।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वन नेशन, वन इलेक्शन पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार बैलट से चुनाव कराने की जनता की मांगों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने महायुति सरकार को ईवीएम की सरकार कहते हुए कहा कि सरकार का पहला सत्र चल रहा है लेकिन जीत के लिए कहीं कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।

फडणवीस से मिलकर दी जीत की बधाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महायुति की नई सरकार पर हमला बोलने के बाद उद्धव ठाकरे ने पहले मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलकर उन्हें जीत व मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी और बाद में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से भी मुलाकात की। फडणवीस के साथ 5 से 10 मिनट की अप्रत्याशित मुलाकात के बाद उद्धव ने कहा कि भले ही हम चुनाव नहीं जीते और वो जीत गए हैं, उनकी सरकार बन गई। लेकिन मैं महाराष्ट्र में सभ्य राजनीति की उम्मीद करता हूं। हम अपेक्षा रखते हैं कि यह सरकार महाराष्ट्र के हित में निर्णय लेगी।

एलओपी के लिए की चर्चा

उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव के नतीजे अनअपेक्षित थे। हम जनता के जरिए ईवीएम के खिलाफ आवाज उठाएंगे। दूसरी तरफ उद्धव की फडणवीस और नार्वेकर से हुई मुलाकात के बारे में सूत्रों का दावा है कि इन बैठकों के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता पद को लेकर उद्धव की चर्चा हुई है। ठाकरे, फडणवीस की मुलाकात के दौरान आदित्य ठाकरे और वरुण सरदेसाई और अनिल परब भी मौजूद थे।

Uddhav thackeray confused bjp first targeted then congratulated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 07:55 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में ‘गज़वा-ए-हिंद’ की साजिश! केवल मुस्लिमों के लिए बनाई जा रही टाउनशिप, मचा हड़कंप

2

तेलंगाना की तरह महाराष्ट्र में भी ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण? फडणवीस सरकार से सपकाल ने पूछा सवाल

3

मराठा आरक्षण से ओबीसी नाराज…डैमेज कंट्रोल में जुटे CM फडणवीस, भुजबल से खुद की बात

4

जीएसटी सुधार PM मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम, देवेंद्र फडणवीस ने फैसले का किया स्वागत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.